सुजलॉन स्टॉक बना रॉकेट; गिरते सेंसेक्स में भी लगाई उड़ान
ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने अपने तिमाही नतीजों से बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी का समायोजित शुद्ध मुनाफा 5 गुना बढ़कर 1,181 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिसके बाद निवेशकों ने इसके स्टॉक्स पर जमकर भरोसा जताया। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 14 फीसदी तक की छलांग देखी गई, जो इसके वित्तीय प्रदर्शन की मजबूती को दर्शाता है।
कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी किए थे, जिसमें कहा गया कि रेवेन्यू में आई मजबूती ने मुनाफे को इस स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद से ही निवेशकों का रुझान सुजलॉन एनर्जी की तरफ बढ़ा है।
मोतीलाल ओसवाल की BUY रेटिंग और 83 रुपये का टारगेट :
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी पर "BUY" की सलाह दी है और इसके शेयर का प्राइस टारगेट 83 रुपये तय किया है। गुरुवार को यह शेयर 65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस हिसाब से निवेशकों को लगभग 28% तक का संभावित रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू, डिलीवरी, प्रॉफिट और EBITDA में कम से कम 60% सालाना वृद्धि देखने को मिल सकती है। यह गाइडेंस बाजार की उम्मीदों के अनुरूप है और मैनेजमेंट के आत्मविश्वास को दर्शाता है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
अब तक के जबरदस्त रिटर्न :
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने बीते कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है:
  • 5 साल में: 2700% रिटर्न
  • 2 साल में: 581.35% रिटर्न
  • 1 साल में: 60% रिटर्न
  • 6 महीने में: 15.40% की बढ़त
  • 3 महीने में: 46.16% उछाल
  • 1 महीने में: लगभग 30% का मुनाफा
इन आंकड़ों से साफ है कि सुजलॉन एनर्जी का प्रदर्शन सिर्फ तिमाही नहीं, बल्कि लंबे समय से बेहतर रहा है।
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणिक वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।
Next Story