✕
कास्टिंग काउच का काला सच; सुरवीन चावला ने किया खुलासा
By EditorialPublished on
अभिनेत्री सुरवीन चावला ने हाल ही में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव को साझा कर बॉलीवुड के चकाचौंध भरे चेहरे के पीछे छुपे काले सच को उजागर किया है। 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में दमदार अभिनय करने वाली सुरवीन ने बताया कि करियर की शुरुआत में एक डायरेक्टर ने उनसे जबरदस्ती किस करने की कोशिश की थी। सुरवीन ने उस स्थिति से खुद को बचाने के लिए डायरेक्टर को जोर से धक्का दिया और तुरंत वहां से निकल गईं। इस खुलासे ने फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के शोषण के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

x
सुरवीन चावला ने खोला इंडस्ट्री का काला राज, कहा- डायरेक्टर ने जबरन किस करने की कोशिश की, साउथ में की गई 'सोने' की डिमांड. 'क्रिमिनल जस्टिस 4' से दर्शकों का दिल जीत रहीं एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे संवेदनशील और अंधेरे पहलू—कास्टिंग काउच—पर अपना दर्द बयां किया है। एक इंटरव्यू में सुरवीन ने बताया कि कैसे उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना किया।
"शादीशुदा थी, फिर भी डायरेक्टर ने दरवाजे पर किस करने की कोशिश की"
सुरवीन ने द मेल फेमिनिस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित एक डायरेक्टर के ऑफिस में मीटिंग के दौरान उन्हें उस डायरेक्टर ने किस करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “हम शादी की बात कर रहे थे, उसने मेरे पति के बारे में पूछा। लेकिन मीटिंग के बाद जब मैं बाहर निकल रही थी, तो वह मुझे दरवाजे पर जबरदस्ती किस करने के लिए झुका। मैं शॉक्ड थी, मैंने उसे धक्का दिया और वहां से चली गई।”
साउथ इंडस्ट्री में भी शर्मनाक अनुभव :
सिर्फ मुंबई ही नहीं, सुरवीन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक ऐसा ही झकझोर देने वाला अनुभव साझा किया। एक साउथ इंडियन डायरेक्टर, जो हिंदी या अंग्रेजी नहीं बोलता था, उसने एक दोस्त के ज़रिए सुरवीन से शूटिंग के दौरान 'सोने' की डिमांड की थी। “उस डायरेक्टर ने अपने दोस्त से कहलवाया कि शूट के दौरान मैं उसके साथ सोऊं। मैं दंग रह गई थी।”
बॉडी शेमिंग से भी नहीं बचीं सुरवीन :
एक अन्य इंटरव्यू में सुरवीन ने बताया कि कैसे ऑडिशन के दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। “आपकी कमर का साइज़, वजन, छाती का माप हर चीज पर सवाल होते हैं। ये लोग आपको जानबूझकर इनसिक्योर फील कराते हैं। टैलेंट की जगह लुक्स को तरजीह दी जाती है।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सुरवीन का करियर सफर :
2003 में ‘कहीं तो होगा’ से टीवी पर डेब्यू करने वाली सुरवीन, 'कसौटी जिंदगी की', '24' जैसे शोज़ में नजर आईं। 2008 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘परमेशा पानवाला’ से फिल्मों में कदम रखा। 'हेट स्टोरी 2', 'अग्ली', 'पार्च्ड' और 'छुरी' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। ओटीटी पर उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ से शुरुआत की और हाल ही में 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में अपने किरदार से खूब सराहना बटोरी। अब सुरवीन जल्द ही 'राणा नायडू' सीजन 2 में दिखाई देंगी, जो 13 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सुरवीन चावला की बेबाकी से की गई ये बातें न सिर्फ मनोरंजन इंडस्ट्री के भीतर छिपी कड़वी सच्चाइयों को उजागर करती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि कैसे महिलाएं इन हालातों से जूझते हुए भी मजबूती से अपने करियर में आगे बढ़ती हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
