✕
बाज नहीं आया पाकिस्तान, तो चार टुकड़े तय: राजनाथ सिंह
By EditorialPublished on
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भारत के स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय नौसेना की ताकत और तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया। इस मौके पर उन्होंने ना केवल नौसेना की बढ़ती क्षमता की सराहना की, बल्कि पाकिस्तान को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भविष्य में भारत के खिलाफ कोई दुस्साहस किया, तो उसके चार टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता। INS विक्रांत से दिया गया यह बयान न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन था, बल्कि क्षेत्रीय दुश्म

x

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को INS विक्रांत से एक बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न केवल पाकिस्तान को उसकी हैसियत याद दिला दी, बल्कि यह भी दिखा दिया कि भारत अब किसी भी आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और पाकिस्तान ने यदि भविष्य में कोई भी नापाक हरकत की, तो इस बार उसे संभलने का भी मौका नहीं मिलेगा।
ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका :
INS विक्रांत के डेक से बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि आतंकवादी हमले के मात्र 96 घंटे के भीतर भारतीय नौसेना के जहाजों ने पश्चिमी और पूर्वी तट से सतह से सतह और सतह से हवा में मिसाइलें दागीं, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह घबरा गया।
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा, “पाकिस्तान को हमारी नौसेना की ताकत का अंदाजा है। 1971 में जब नौसेना उतरी थी, तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए थे। इस बार अगर नौसेना मैदान में उतरी होती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते।"
पाकिस्तान को सौंपे हाफिज और मसूद: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान से सीधा सवाल किया – “क्या वह हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपेगा? मुंबई हमले के दोषियों का हिसाब करना बाकी है।” उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद से निपटने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करेगा जो पाकिस्तान की सोच से परे हैं।
"नेवी ला सकती है सुनामी"
राजनाथ सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, “हमारी नेवी सिर्फ लहरें नहीं, सुनामी ला सकती है। पाकिस्तान अब बार-बार बातचीत की गुहार लगा रहा है। कल ही उनके प्रधानमंत्री ने बातचीत की पेशकश की है। लेकिन भारत अब सिर्फ शब्दों से नहीं, कार्रवाई से जवाब देगा।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सेना का मनोबल पहाड़ जैसा :
रक्षा मंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि तीनों सेनाओं का मनोबल पहाड़ जैसा अडिग है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार है।
राजनाथ सिंह का यह बयान भारत की बदलती सैन्य नीति और आक्रामक रुख को दर्शाता है, जो साफ तौर पर संदेश देता है कि अब भारत न सिर्फ आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देने के लिए भी तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर इसी बदले हुए भारत की एक झलक है।

Editorial
Next Story
Related News
X
