PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से पाकिस्तान को बेहद सख्त और दो टूक चेतावनी दी है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 47,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए स्पष्ट किया कि भारत अब पुराने युग में नहीं है। उन्होंने कहा कि अब देश अपने दुश्मनों को घर में घुसकर मारने की क्षमता और साहस रखता है।
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह किया है। पाकिस्तान का 'स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर' का खेल अब नहीं चलेगा। और अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया अंदाज़ में कहूं – दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।”

ऑपरेशन सिंदूर से दिखाई भारत की ताकत :
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी ज़िक्र किया, जिसे भारत की सैन्य इतिहास में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत को पूरी दुनिया ने देखा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि “हमारे स्वदेशी हथियारों, ब्रह्मोस मिसाइलों और तकनीकी ताकत ने टारगेट तय किया और वहाँ धमाके किए। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, अगर दुश्मन कोई ग़लतफहमी पाले बैठे हैं, तो उन्हें एक बार फिर ग़लत साबित किया जाएगा।”

आत्मनिर्भर भारत का रक्षा क्षेत्र में विस्तार :
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब अपने सैन्य संसाधनों के लिए अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहता। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आत्मसम्मान का भी प्रतीक है।

अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
उन्होंने कहा, “एक समय था जब भारत रक्षा जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उस निर्भरता को खत्म करने की ठानी है। डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आज भारत की पहचान बन रही है। अब भारत अपने लिए भी बना रहा है और दुनिया के लिए भी। यह आत्मसम्मान और सुरक्षा दोनों का प्रतीक है।”
यूपी बना आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन का केंद्र :
कानपुर और पूरे उत्तर प्रदेश की भूमिका को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ताकत बन चुका है। उन्होंने बताया कि कानपुर की पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री समेत देश की 7 फैक्ट्रियों को आधुनिक रक्षा कंपनियों में बदला जा चुका है।उन्होंने बताया कि “जहां पहले पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे, आज वहीं डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं। अमेठी में अब AK-203 राइफल का निर्माण हो रहा है। भारत अब हथियारों का आयातक नहीं, निर्यातक बन रहा है।”
प्रधानमंत्री मोदी का कानपुर दौरा एक ओर जहां विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए अहम रहा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देकर भारत की नई रक्षा नीति का संदेश भी दे दिया। भारत अब जवाबी कार्रवाई में देरी नहीं करता – दुश्मन कहीं भी हो, उसे हौंक दिया जाएगा – यही आज के भारत की नई सैन्य और कूटनीतिक नीति का सार है।
Editorial

Editorial

Next Story