✕
बांग्लादेशी महिला मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
By EditorialPublished on
33 साल पहले गरीबी और भुखमरी से भागकर भारत आई एक बांग्लादेशी महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह कुवैत से वापस लौट रही थी। महिला पर आरोप है कि उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया, फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए भारतीय पासपोर्ट बनवाया और पिछले छह साल से इसी पासपोर्ट के सहारे कुवैत समेत कई देशों की यात्रा की।
_202505301042278374.jpg)
x
_202505301042278374.jpg)
मुंबई। 33 साल पहले गरीबी और भुखमरी से भागकर भारत आई एक बांग्लादेशी महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह कुवैत से वापस लौट रही थी। महिला पर आरोप है कि उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया, फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए भारतीय पासपोर्ट बनवाया और पिछले छह साल से इसी पासपोर्ट के सहारे कुवैत समेत कई देशों की यात्रा की। गिरफ्तार महिला का नाम मरिया खातुन मोहम्मद मंसूर अली है, जो साल 1992 में महज 15 साल की उम्र में भारत आई थी। मुंबई पहुंचने के बाद उसने एक भारतीय नागरिक अरविंद कुमार हीरालाल से विवाह कर लिया और उसकी पहचान का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय नागरिक घोषित कर फर्जी कागजात तैयार कर लिए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मरिया खातुन ने 2016 में मुंबई पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट हासिल किया, जिसे वह दो बार रिन्यू भी करा चुकी थी। 2019 में वह रोजगार के लिए कुवैत गई और पिछले छह वर्षों से वहीं काम कर रही थी। वह कुवैत से मुंबई लौटी। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी को उसके दस्तावेजों में अनियमितता का संदेह हुआ। पूछताछ में मरिया खातुन ने स्वीकार किया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की नागरिक है और भारत में अवैध रूप से रह रही थी। पूछताछ और जांच के बाद उसे सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। इमिग्रेशन अधिकारी की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
