✕
Khawaja Asif की आग उगलती जुबानी; दी युद्ध की चेतावनी!
By EditorialPublished on
इस्लामाबाद से आई एक और धमकी ने हलचल मचा दी है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को खुलेआम चेतावनी दी है कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाने की कोशिश की, तो पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की यह गीदड़भभकी एक बार फिर दोनों देशों के रिश्तों में तल्ख़ी ला सकती है।
_202505031203135548.jpg)
x
5/3/2025 12:03:40 PM
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में भारत को एक बार फिर खोखली धमकी दी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई नया बांध बनाया, तो पाकिस्तान उसे युद्ध की कार्रवाई मानेगा और हमला करने से पीछे नहीं हटेगा।
आसिफ ने कहा, “आक्रामकता सिर्फ गोलियों से नहीं होती, पानी रोकना भी हमला है।” यह बयान ऐसे समय पर आया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाया है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारत ने IWT (सिंधु जल संधि) को लेकर दोबारा विचार करना शुरू कर दिया है।
IWT पर टकराव की आहट :
1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई सिंधु जल संधि को अब तक का सबसे सफल जल समझौता माना जाता रहा है। संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों (रावी, व्यास, सतलुज) का अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) का बड़ा हिस्सा सौंपा गया। भारत को इन पश्चिमी नदियों पर कुछ निर्धारित शर्तों के तहत पनबिजली परियोजनाओं और अन्य निर्माण कार्यों की अनुमति है। लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा IWT को निलंबित करने की संभावनाओं से पाकिस्तान बौखला गया है।
भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों से समर्थन नहीं: आसिफ का दावा :
अपने इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने यह भी दावा किया कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों से वह समर्थन नहीं मिला जिसकी उसे उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि भारत के आरोपों को दुनिया भर में गंभीरता से नहीं लिया गया और मोदी सरकार कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई।
“पानी को हथियार बना रहा भारत” – पाकिस्तान की चिंता :
आसिफ ने भारत पर पानी को एक "हथियार" की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन यदि भारत आक्रामक रुख अपनाता है तो पाकिस्तान भी पलटवार करेगा। उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर विश्व बैंक से संपर्क करेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
