✕
Anuj Chaudhary का तबादला; Sambhal को मिला नया CO
By EditorialPublished on
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है और अब वह संभल के सीओ पद पर नहीं रहेंगे। उनकी जगह एक नए अधिकारी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
_202505031228120252.jpg)
x
_202505031228120252.jpg)
5/3/2025 12:28:42 PM
पुलिस विभाग में अधिकारियों के कार्य विभाजन में बड़ा फेरबदल किया गया है। संभल के सर्किल ऑफिसर (सीओ) पद पर तैनात रहे अनुज चौधरी का तबादला कर दिया गया है। अब वे चंदौसी के क्षेत्राधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को संभल सीओ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादला कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन के तहत किया गया है। नए कार्यों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई जिम्मेदारियां, नए कार्यक्षेत्र :
अनुज चौधरी को चंदौसी में क्षेत्राधिकारी बनाए जाने के साथ-साथ न्यायालय सुरक्षा, मॉनिटरिंग सेल, चंदौसी कोर्ट तथा NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) के कार्यों के पर्यवेक्षण का जिम्मा भी सौंपा गया है। संभल के नए सीओ आलोक कुमार को इसके अतिरिक्त लाइन, प्रशिक्षण, थाना साइबर क्राइम और आंकिक शाखा की निगरानी की भी जिम्मेदारी दी गई है।
बयान से विवाद में आए थे अनुज चौधरी:
गौरतलब है कि होली के समय अनुज चौधरी अपने एक बयान को लेकर खासे चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कहा था, “जुमा साल में 52 बार आता है और होली सिर्फ एक बार। यदि रंगों से धर्म भ्रष्ट होता है तो उस दिन घर से न निकलें।” इस बयान पर विरोध भी देखने को मिला। अब उनका ट्रांसफर ऐसे वक्त पर हुआ है जब पहले दी गई क्लीन चिट को निरस्त कर उनके खिलाफ दोबारा जांच शुरू की गई है।
पुलिस विभाग में दो और तबादले :
इस कार्य विभाजन में दो और अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. संतोष कुमार सिंह, जो अभी तक क्षेत्राधिकारी यातायात थे, अब कार्यालय क्षेत्राधिकारी, यूपी 112, मीडिया सेल, जनसुनवाई एवं एलआईयू की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं आलोक सिद्धू, जो अब तक चंदौसी के क्षेत्राधिकारी थे, उन्हें बहजोई और महिला व बाल सुरक्षा संगठन इकाई का पर्यवेक्षण सौंपा गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
