mumbai
मुंबई। तेरापंथी सभा मुंबई के तत्वावधान में मुंबई स्तरीय अक्षय तृतीया वर्षीतप पारणा महोत्सव तेरापंथ भवन कांदिवली में मुनि कुलदीप कुमार स्वामी के सानिध्य एवं मुनि मुकुल कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। आरंभ महिला मंडल के मंगलाचरण के साथ हुआ। आयोजन में मुनि कुलदीप कुमार ने कहा कि सभ्यता और संस्कृति के पुरोधा पुरुष थे भगवान ऋषभदेव। वे धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक उन्नयन के पुरस्कर्ता थे। उन्होंने संसार एवं सन्यास दोनों जीवन जिए। उन्होंने कहा मनुष्य यदि अपनी शक्तियों का समुचित उपयोग करें तो वह बिंदु से सिंधु, भक्त से भगवान एवं आत्मा से परमात्मा बन सकता है।
मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि भगवान ऋषभ जैन एवं जैनेतर साहित्यो में भी सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व रहे हैं। चाहे जैन आगम जम्बूद्वीप प्रज्ञप्ति हो ब्रह्मांड पुराण, अग्नि पुराण हो, श्रीमद् भागवत हो, ऋषभदेव की रचनाएं हो, भगवान ऋषभदेव की प्रभावकता विलक्षणता सर्वविख्यात रही है।

mumbai
स्वागत तेरापंथी सभा मुंबई अध्यक्माणक धींग ने एवं तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने किया। मुंबई सभा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट एवं शांता पुगलिया ने विचार रखे। सभी 29 वर्षीतप करने वाले तपस्वियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। व्यवस्थाओं में सभी संघीय संस्थाओं का सहयोग रहा। संचालन मुंबई सभा मंत्री दिनेश सुतरिया ने किया। आभार कांदिवली परिषद् अध्यक्ष राकेश सिंघवी ने किया। मुनिश्री के मंगलपाठ एवं संघगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने बताया कि सुंदर बाई मेहता, सुंदर बाई सेठिया, कांताबेन दोषी, मनोहर देवी मादरेचा, कमला देवी लोढ़ा, संतोष देवी कच्छारा, भारती सांखला, गीता देवी पोखरना, पुष्पा देवी चोपड़ा, मनोहर देवी छाजेड़, संतोष बाई धोखा, सुशीला देवी चंडालिया, शांता देवी लोढ़ा, हेमलता इन्टोदिया, निर्मला बाफना, प्रमिला ओस्तवाल,ममता लोढ़ा, प्रेम देवी चपलोत, डालचंद सोलंकी, कमला मेहता, संगीता सामोता, वनिता बडोला, सुधांशु चंडालिया, राजेश्वरी रांका, मधु श्रीश्रीमाल, पंकज श्रीश्रीमाल, सुशीला वागरेचा, सोनल कच्छारा, कमला मांडोत ने वर्षीतप किए। मंत्री दिनेश सुतरिया के अनुसार सभी तपस्वियों ने मुनिश्री को इक्षु रस का व्रत निपजाकर पारणा किया। फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने बताया कि आयोजन में मुंबई तेरापंथ समाज का तैयारियों में योगदान रहा। साथ ही विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों की मुख्य उपस्थिति रही।
पूर्व मुंबई सभाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष के एल परमार, महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश सूतरिया, दलपत बाबेल, विजय संचेती, संगीता चपलोत आदि उपस्थित रहे।
फाउंडेशन मंत्री प्यारचंद मेहता के अनुसार तैयारियों में सभा कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी, फाउंडेशन कोषाध्यक्ष भगवती लाल धाकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कच्छारा, ज़वरीमल नौलखा, भेरूलाल चपलोत, ज्ञानचंद भंडारी, गणेश लाल कोठारी, जयंतीलाल मादरेचा, पंकज कच्छारा, नीरव बाबरिया, कुसुम कोठारी, विभा श्रीश्रीमाल, रतन सिंघवी, सुरेश धोखा के नेतृत्व में टीम का सहयोग रहा।
Editorial

Editorial

Next Story