दिल्ली की सत्ता में BJP की नई सरकार, AAP ने गिनाई 15 कमियां।
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- कैसे BJP ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बनाया।
delhi atishi
दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार की कमियां गिनाईं। AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बना दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करना और अपने वायदे पूरे करना तो छोड़िए, बीजेपी ने 10 साल से चलती हुई दिल्ली की व्यवस्था को 100 दिन के अंदर ठप कर दिए।
आतिशी ने कहा कि बीजेपी हर तरह से फेल है और उनकी सरकार ने कई मोर्चों पर बुरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने 15 मुद्दों की लिस्ट पढ़ी, जिनमें शामिल हैं :
- बिजली व्यवस्था: बिजली व्यवस्था का ठप्प होना और बिजली महंगी होना
- महिला कल्याण: महिलाओं को 8 मार्च तक ₹2500 नहीं मिले
- शिक्षा: प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ाई
- पानी: दिल्ली में पानी की त्राहि-त्राहि, सप्लाई में आई कमी
- सीवर: दिल्लीवालों के घरों में आ रहा सीवर का गंदा पानी
- प्रदूषण: प्रदूषण का बढ़ता स्तर, मई के महीने में ही AQI 500 पार
- स्वास्थ्य सेवाएं: मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए, प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन और प्राइवेट लैब में फ्री टेस्ट बंद
- रोजगार: बस मार्शल और मोहल्ला क्लीनिक कर्मियों को बेरोजगार कर दिया
- विधवा पेंशन: 25,000 विधवा महिलाओं की विधवा पेंशन बंद कर दी
- सरकारी कार्यालय
: सरकारी कार्यालयों से बाबा साहब और भगत सिंह की तस्वीरें हटवाईं
- झुग्गी-झोपड़ी: झुग्गियों को उजाड़, लोगों को बेघर किया
- होली पर वादा: होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी की चार इंजन की सरकार हर रोज झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी 100 दिनों की सरकार में कम से कम 100 झूठ बोले हैं।
Next Story