✕
बढ सकती है बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया की मुश्किलें
By EditorialPublished on
मिठी नदी, जिसे साफ करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन हालात जस के तस रहे। अब इस सफाई अभियान में घोटाले की परतें खुल रही हैं, और इस बार, मामला सिर्फ अफसरों और ठेकेदारों तक सीमित नहीं है बल्कि घोटालों से बॉलीवुड का कनेक्शन भी जुड़ता नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया का नाम इस मामले में सामने आ रहा है।
_202505291056431481.jpg)
x
_202505291056431481.jpg)
मुंबई। मिठी नदी, जिसे साफ करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन हालात जस के तस रहे। अब इस सफाई अभियान में घोटाले की परतें खुल रही हैं, और इस बार, मामला सिर्फ अफसरों और ठेकेदारों तक सीमित नहीं है बल्कि घोटालों से बॉलीवुड का कनेक्शन भी जुड़ता नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया का नाम इस मामले में सामने आ रहा है। ईओडब्लू यानी आर्थिक अपराध शाखा जो मीठी नदी में हुए 65 करोड़ के सिल्ट घोटाले की जांच कर रही है और जिसमे अब तक ठेकेदारों के 2 बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया है, अब इस मामले में फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया से पूछताछ लगातार जारी है। ईओडब्लू सूत्रों के मुताबिक,डिनो मोरिया का नाम घोटाले के गिरफ्तार आरोपी केतन कदम और जय जोशी के कॉल डिटेल्स में सामने आया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इन कॉल्स के दौरान मिठी नदी प्रोजेक्ट से जुड़ीं फाइलें और पैसों की आवाजाही का दौर चल रहा था। इस बातचीत में डिनो के भाई सेंटिनो मोरिया के साथ भी बातचीत हुई है। इतना ही नहीं, डिनो और उनके भाई सैंटिनो की कुछ कंपनियों के लिंक उन फर्म्स से भी जोड़े जा रहे हैं, जिन्होंने मिठी नदी की सफाई का ठेका लिया था। जांच एजेंसियों को शक है कि कहीं इन कंपनियों के जरिए काला धन सफेद तो नहीं किया गया। हालांकि जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक डिनो मोरिया से यह पूछताछ गवाह या संदिग्ध संपर्क के रूप में हुई है। फिलहाल उनकी संलिप्तता को लेकर कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है, लेकिन एजेंसियों की नजर अब इस बॉलीवुड कनेक्शन पर टिकी हुई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इसमें डिनो के भाई सेंटिनो से भी आगे पूछताछ होगी और हो सकता है कि इसमें कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का कनेक्शन भी सामने आए। मीठी नदी सिल्ट घोटाले को सबसे पहले महारष्ट्र असेम्बली में उठाने वाले भाजपा विधायक ने इस घोटाले की सघन जांच के लिए मुम्बई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। उन्होंने भी कहा ये घोटाला 1 या 2 साल का नहीं बल्कि 15 साल से ज्यादा पुराना है। मीठी नदी में प्रधानमंत्री फण्ड के जरिये सुरक्षा दीवार बनाने में भी घोटाला हुआ है।

Editorial
Next Story
Related News
X
