धोखा

उदयपुर, नगर संवाददाता |
जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो भाई और इनके जीजा के खिलाफ उससे जमीन कन्वर्ट करवाने के नाम पर पॉवर ऑफ अटार्नी करवाकर जमीन को अपनी बहन को बेचने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र हीरा सिंह निवासी कणुजा कुम्भलगढ़ हाल अशर स्टेट श्री नगर थाणे महाराष्ट्र ने अनुप कुमार पुत्र केशवलाल श्रीमाली निवासी कानोड हाल जल चक्की रोड जडिया कॉम्पलेक्स के पीछे कांकरोली, इसकी पत्नी आशा देवी, सुभाष पुत्र हरिश चन्द्र श्रीमाली निवासी गणेश नगर जावद राजसमन्द, इसके भाई सुरेन्द्र श्रीमाली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि वह मुम्बई में रहता है और उसका व्यवसाय मुम्बई में ही है।

सुरेन्द्र श्रीमाली का व्यापार भी मुम्बई में है इसी कारण उसका सुरेन्द्र श्रीमाली से मुम्बई में परिचय हुआ। बाद में सुरेन्द्र ने अपने भाई सुभाष श्रीमाली से भी उसका परिचय करवाया। वर्ष 2020 में सुभाष और सुरेन्द्र ने प्रार्थी से कहा कि अनूम कुमार श्रीमाली उनके जियाजी है तथा उनकी कानीड में जमीन है, जिसेवे बेचना चाहते है। जिस पर प्रार्थी यह जमीन अपनी माता खिमी बाई के नाम से खरीद ली। इस जमीन का उसने 25 लाख रूपए दिए।
आरोपी सुभाष और सुरेन्द्र ने उसी दिन उससे कहा कि यह जमीन रेलवे स्टेशन के करीब आने वाली है इसलिए इस जमीन को कन्वर्ट करा कर प्लॉट काट कर बेच सकते है, जिसके काफी फायदा होगा। जिस पर उसने कहा कि वह मुम्बई रहता है बार-बार कानोड नहीं आ सकतारू जिस पर आरोपी सुभाष और सुरेन्द्र ने उससे कहा कि वह अनूप कुमार श्रीमाली के नाम पर पॉवर ऑफ अटोंनी करवा दे, जिससे प्रार्थी की माता की कानोड नहीं आना पड़ेगा और जमीन कन्वर्ट, भूखण्ड बनाने व बेचने का काम भी अनूप हो कर लेगा।
आरोपियों ने बताया कि इस जमीन से लगभग 60 लाख रूपए का फायदा होगा, जिसमे से 2 प्रतिशत कमीशन रख कर वे शेष पैसा उसे व उसकी माता को दे देंगे। उसने विश्वास कर अपनी माता से आरोपी अनूप के नाम से पॉवर ऑफ अौंनी बनवा दी। दिसम्बर 2024 में उसने आरोपी अनूप कुमार श्रीमाली से इस जमीन के संबंध में बात की तब अनूप कुमार श्रीमाली टालमटोल करने लगा। इस पर उसने दस्तावेज निकाले तो पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखा करते हुए इस जमीन की रजिस्ट्री अनूप की पत्नी आशा देवी के नाम पर करवा दी है। जब उसने कानोड आकर पता किया तो उसे पता चला कि इस जमीन वर्तमान बाजार किमत लगभग 60 लाख रूपए है परन्तु अनूप कुमार ने इस जमीन की किमत केवल 8 लाख बता कर अपनी पत्नी को बेच दी, जबकि अनूप ने इस जमीन के उससे 25 लाख रूपए लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story