सैटेलाइट इमेज में दिखा मुरीदके एयरबेस का खाक में तब्दील होना
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना ने न केवल आतंकवादियों को निशाना बनाया, बल्कि उनके समर्थन में आगे आई पाकिस्तानी सेना को भी करारा जवाब देते हुए कई कैंप और एयरबेस को तबाह किया।
हाल ही में जारी हुई नई सैटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ है कि भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकलाला में स्थित मुरीदके एयरबेस को भी निशाना बनाया था। इस एयरबेस से भारत पर कई बार ड्रोन हमले किए गए थे। 10 मई को भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने हैमर बम से मुरीदके एयरबेस के एक बंकर को तबाह किया, जो ड्रोन छिपाने या कमांडर एंड कंट्रोल सेंटर के रूप में कार्यरत था।
ड्रोन हमलों का स्रोत था मुरीदके एयरबेस :
मुरीदके एयरबेस से भारतीय सीमा पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए जा रहे थे, जिनका मकसद भारतीय सैन्य और नागरिक इलाकों को निशाना बनाना था। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन हमलों को कई बार विफल कर दिया।
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का बयान :
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन और छोटे यूएवी के जरिए हमले किए गए। "हमारा मकसद केवल आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था। हमने पाकिस्तान के किसी भी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया और यह सटीकता के साथ हासिल किया गया," उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की गई, जिसमें ड्रोन और विमान सीमा में दाखिल होकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इन प्रयासों को विफल कर दिया। साथ ही, पाकिस्तान ने एलओसी पर भी सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे सीमा पर भीषण संघर्ष हुआ।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
भारत की सटीक और प्रभावी कार्रवाई :
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकवाद और उसकी सहायता करने वाले पाकिस्तानी ठिकानों पर सटीक हवाई और जमीन से कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा। इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपने सुरक्षा इंतजामों में कितना सक्षम और सशक्त है।
इस पूरी कार्रवाई से भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत हुई है और यह संदेश भी गया है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है।
Next Story