✕
नाना पाटेकरने ठुकराये 20 करोड़; रिजेक्ट की राजामौली की फिल्म
By EditorialPublished on
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नाना पाटेकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने फैसलों में कितने बेबाक हैं। ताज़ा खबरों के मुताबिक, नाना पाटेकर ने मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म SSMB29 को ठुकरा दिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस फिल्म के लिए नाना को महज 15 दिन की शूटिंग के बदले 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ऑफर की गई थी। बताया जा रहा है कि राजामौली खुद नाना से मिलने पहुंचे थे और उन्हें रोल ऑफर किया, लेकिन नाना ने फिल्म करने से इंकार कर दिया।

x

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित निर्देशकों में से एक एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी अगली महा-प्रोजेक्ट SSMB29 पर काम कर रहे हैं, जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे जुड़ी चर्चाएं ज़ोरों पर हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।
खुद राजामौली पहुंचे थे फार्महाउस :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस.एस. राजामौली हैदराबाद से पुणे पहुंचे थे, जहां उन्होंने नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान राजामौली ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई और महेश बाबू के पिता का अहम किरदार ऑफर किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कुछ नई और क्रिएटिव आइडियाज पर भी चर्चा हुई, लेकिन इसके बावजूद नाना पाटेकर ने फिल्म को करने से मना कर दिया।
15 दिन की शूटिंग, 20 करोड़ की फीस !
फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस रोल के लिए नाना पाटेकर को 15 दिन की शूटिंग के बदले 20 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे, यानी प्रति दिन लगभग 1.3 करोड़ रुपये। बावजूद इसके, नाना ने इस रोल को ठुकरा दिया। नाना के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें कैरेक्टर पसंद नहीं आया और वह ऐसे रोल में क्रिएटिव सेटिस्फेक्शन महसूस नहीं कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने इतने बड़े ऑफर को भी ठुकरा दिया।
नाना का साफ बयान :
नाना पाटेकर ने स्पष्ट किया कि वह पैसों से ज्यादा कंटेंट और किरदार की गहराई को तवज्जो देते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर राजामौली उन्हें किसी और फिल्म या किरदार में मौका देते हैं, तो वह उस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। यह दिखाता है कि उन्होंने फिल्म रिजेक्ट की, निर्देशक को नहीं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
SSMB29 में प्रियंका चोपड़ा भी :
खबरें यह भी हैं कि महेश बाबू स्टारर इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक अहम रोल में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि वह इस फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म में हॉलीवुड स्टार्स की मौजूदगी भी बताई जा रही है, जिससे यह फिल्म वाकई एक पैन-इंडिया नहीं बल्कि ग्लोबल प्रोजेक्ट बनती जा रही है।
राजामौली की फिल्म को नाना पाटेकर का ना कहना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा और दिलचस्प घटनाक्रम है। जहां एक ओर फिल्म को लेकर बजट और स्टारकास्ट को लेकर भारी उत्साह है, वहीं नाना का फैसला बताता है कि कलाकार के लिए आत्मसंतोष और क्रिएटिविटी ही सबसे बड़ा मानदंड होता है। अब देखना यह है कि राजामौली इस रोल के लिए अगला नाम किसे चुनते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
