mumbai
मुंबई। ठाणे जिले में 14.18 लाख रुपये मूल्य के गांजा रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अख्तर रफीक शेख (32), जब्बार खजामिया शेख (30), शरीक जमीर अंसारी (21) और अजगर अली अरशद हुसैन अंसारी (21) के रूप में हुई है। सभी भिवंडी के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले में 14.18 लाख रुपये मूल्य के गांजा रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और काशीमीरा पुलिस थाने की एक टीम ने 24 मई को आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 14.1 लाख रुपये मूल्य का 70.919 किलोग्राम गांजा और एक टेम्पो बरामद किया। आरोपियों में से एक अख्तर रफीक शेख आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी व संगठित अपराध सहित सात मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story