✕
डॉ वैभव हत्याकांड: परिजनों को एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी देने की मांग
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता |कोटा जिले के बारां सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर आने का कहने पर नर्सिंग ऑफिसर ने हेल्थ सुपरवाईजर के साथ मिलकर डॉक्टर को एनिकट में डूबो कर मार दिया। इस घटना से रेजिडेंट डॉक्टर में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार

x

उदयपुर. नगर संवाददाता |
कोटा जिले के बारां सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर आने का कहने पर नर्सिंग ऑफिसर ने हेल्थ सुपरवाईजर के साथ मिलकर डॉक्टर को एनिकट में डूबो कर मार दिया। इस घटना से रेजिडेंट डॉक्टर में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को डॉक्टर वैभव चावला के दोषी नर्सिंगकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर एवं चिकित्सा विभाग से जुड़ी मांगों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ दीपेन्द्र सेवदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को जिला कलेक्टर से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि डॉ वैभव चावला कोयला सीएबसी पर अपनी सेवाएं बतौर चिकित्साधिकारी प्रभारी दे रहे थे। डॉ वैभव की साजिश के तहत हत्या रचने वाले कार्मिक जो स्वयं राजकार्य के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रखने, लापरवाह एवं उनकी कृति के प्रति उदासीनता को देखते हुए अपने दायित्व को पूर्ण समर्पण व निडरता से निभा रहे थे।
डॉ वैभव को अनुशासनात्मक कारण बताओ नोटिस दिये जाने को एक साजिश बताया। इस मामले में दोषी नर्सिंगकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करने को मांग की। मृतक डॉक्टर के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की। मेडिकल केडर, रूरल सीएचसी, पीएचसी पर ब्लॉक लेवल पर डॉक्टर प्रोटेक्शन कमेटी का गठन करने और सिक्योरिटी गार्ड रखने की मांग की।

Editorial
Next Story
Related News
X