✕
खरीददारी के बहाने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
By EditorialPublished on
आभूषण खरीदने के बहाने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी कर भागने वाली उमाबाई सकाले और नीलाबाई सूर्यभान, इन दो महिलाओं को एएमआयडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अंधेरी स्थित मरोल गांव में अंबिका ज्वेलर्स का मालिक है।
_202505271103141093.jpg)
x
_202505271103141093.jpg)
मुंबई। आभूषण खरीदने के बहाने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी कर भागने वाली उमाबाई सकाले और नीलाबाई सूर्यभान, इन दो महिलाओं को एएमआयडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता अंधेरी स्थित मरोल गांव में अंबिका ज्वेलर्स का मालिक है। 13 अप्रैल की सुबह आरोपी महिलाएं दुकान में आई थीं। छोटे बच्चों की पायल और कमरबंद दिखाने का बहाना कर एक महिला ने दुकान में रखे सोने-चांदी के लगभग 51 हजार रुपये के आभूषणों की चोरी की। कुछ देर बाद कुछ आभूषणों की खरीद न करते हुए वह दोनों महिलाएं वहां से निकल गई थीं। अगले दिन एक युवक ज्वेलरी शॉप में आया। उसने भी छोटे बच्चों के आभूषण दिखाने को कहे लेकिन खरीदारी न करते हुए वहां से निकल गया। इससे जूलर को कुछ शक हुआ और उसने दुकान के कुछ आभूषणों की गिनती कराई तो आभूषणों की कमी दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पाया गया कि दोनों महिलाएं हाथ की सफाई कर आभूषणों की चोरी कर रही थीं। जूलर ने एएमआयडीसी पुलिस में दोनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे। इनके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
