✕
कलमा, कुवैत और पाकिस्तान! BJP सांसद ने उखाड़ी सियासी ज़मीन
By EditorialPublished on
पाकिस्तान को चेतावनी: “हम हमला नहीं करेंगे, लेकिन अगर निर्दोष मारे गए तो समूल नाश कर देंगे” — निशिकांत दुबे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर हमारे निरीह नागरिकों पर हमला हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। दुबे ने कहा, “हम आक्रमण नहीं करेंगे, लेकिन यदि पाकिस्तान ने हमारे निर्दोष लोगों को मारा तो हम उसका समूल नाश कर देंगे।” उनका यह बयान देश में बढ़ती सुरक्षा चेतना और पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाता है।

x
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कुवैत में बड़ा बयान देते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान के रवैये पर तीखा हमला बोला है। दुबे इन दिनों ऑल पार्टी डेलीगेशन के तहत कुवैत दौरे पर हैं, जहां उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर बेबाक बयान दिया।
“आतंकवाद कुत्ते की दुम है” :
कुवैत में बातचीत के दौरान दुबे ने कहा, “आतंकवाद कुत्ते की दुम है, वो कभी सीधी नहीं हो सकती। पाकिस्तान जब-जब हमारे साथ व्यापार या शांति की बातें करता है, उसके तुरंत बाद आतंकवादी हमला करता है। हम 80 सालों से इस जहर को झेल रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इस बार पाकिस्तान ने पहलगाम में धार्मिक आधार पर हमला कर नया घिनौना चेहरा दिखाया है। “उन्होंने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को मारा, कलमा के नाम पर निर्दोषों को मारा। यह न सिर्फ आतंकवाद है बल्कि इंसानियत के खिलाफ अपराध है।”
“भय बिन होय न प्रीत”; मौर्य सम्राट की मिसाल दी
बीजेपी सांसद ने भारत की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि “हम बुद्ध और गांधी की धरती से हैं। लेकिन जब-जब ज़रूरत पड़ी है, हमने अशोक बनकर पहले विजय प्राप्त की है और फिर शांति का मार्ग अपनाया है।” उन्होंने मौर्य साम्राज्य का उदाहरण देते हुए कहा, जब सम्राट अशोक ने अटक से कटक और कंधार तक विजय प्राप्त कर ली, तब उन्होंने अहिंसा का रास्ता चुना। लेकिन शांति लाने के लिए पहले ताकत ज़रूरी है ‘भय बिन होय न प्रीत। पाकिस्तान सुधर जाए, नहीं तो POK और करतारपुर साहिब भी लेंगे”
निशिकांत दुबे ने आगे कहा, “हम पाकिस्तान के आतंकवाद को कुचल देंगे, खत्म कर देंगे। अगर आतंकवाद नहीं रुका, तो पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। हम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और करतारपुर साहिब भी लेंगे। यह भारत का संकल्प है।” उन्होंने दो टूक कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन “अगर हमारे निरीह नागरिक मारे गए, तो हम आतंकवाद का समूल नाश करके फिर से बुद्ध बन जाएंगे।”
“हम आक्रमण नहीं करेंगे, लेकिन अगर हमला हुआ...”
बीजेपी सांसद ने भारत की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा, “हम कभी आक्रमण नहीं करेंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से कोई हमला हुआ, अगर हमारे निरीह लोग मारे गए, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम आतंक और उसके स्रोत को जड़ से समाप्त कर देंगे।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ऑल पार्टी डेलीगेशन का हिस्सा हैं दुबे :
बता दें कि निशिकांत दुबे इस समय ऑल पार्टी डेलीगेशन का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद जैसे नेता भी शामिल हैं। यह डेलीगेशन खाड़ी देशों में भारत की छवि, आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से दौरे पर है।
भारत का संदेश स्पष्ट है: आतंक नहीं रुका, तो जवाब बेहद निर्णायक होगा
निशिकांत दुबे के इन बयानों के ज़रिए भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को यह साफ संदेश दिया है कि अब शब्दों की नहीं, निर्णायक कार्रवाइयों की नीति पर देश चलेगा। देश में भी सोशल मीडिया पर इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है और लोग दुबे के इस रुख को "सीधी और सटीक चेतावनी" मान रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
