mumbai
मुंबई। शिरडी की एक होटल से पिछले दिनों मुंबई के सोने के आभूषण का होलसेल करने वाले एक ज्वेलर के साढे तीन करोड रुपए के आभूषण उनका ही ड्राइवर चुरा कर भाग गया था। इस घटना में ज्वेलर विजय सिंह खिसी ने शिरडी पुलिस स्टेशन में आरोपी ड्राइवर सुरेश कुमार भूरसिंह राजपुरोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ड्राइवर सुरेश कुमार उसके बाद मुंबई पुणे होकर राजस्थान में अपने मूल गांव पहुंच गया था। चोरी किये तमाम आभूषण घर में रखकर फरार हो गया था। आरोपी के भाई रमेश कुमार भूरसिंह राजपूत ने 2.59 करोड रुपए के आभूषण राजस्थान पहुंची शिरडी पुलिस को सौंप दिए।
विजय सिंह खिसी ने शिरडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार 3.50 करोड रुपए के आभूषण के साथ उनका ड्राइवर सुरेश कुमार और अन्य एक व्यक्ति के साथ शिरडी की होटल में रुके थ। तीनों रात को सो गए। सो जाने के बाद सवेरे जब उठे तभी सुरेश कुमार गायब था और उसके साथ ही साढे तीन करोड रुपए के आभूषण भी गायब थे। सुरेश कुमार ही आभूषण चुराकर फरार हो जाने की शंका से विजय सिंह ने शिरडी पुलिस स्टेशन में आभूषण चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत दर्ज कर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज टेक्निकल एनालिसिस और अन्य जानकारी के आधार पर इस प्रकरण की जांच शुरू की। इसी दरमियान आरोपी की जांच में वह पुणे मुंबई होकर राजस्थान भाग जाने का पता चला। शिर्डी पुलिस ने उसके बाद राजस्थान जाकर जांच की लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। आरोपी ने जो 3.50 करोड़ के आभूषण चोरी किए थे, उसमें से 2.59 करोड रुपए के आभूषण आरोपी के भाई रमेश कुमार ने पंचों की उपस्थिति में शिर्डी पुलिस को सौंप दिए। पुलिस आरोपी सुरेश कुमार को ढूंढ रही है।
Editorial

Editorial

Next Story