F-35, Su-57 और AMCA की तिकड़ी से कांपेगा चीन-पाक!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की स्थिति एक बार फिर वैश्विक मंच पर कमजोर नजर आ रही है। भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई के बाद जहां पाकिस्तान की नीति असमंजस में घिर गई है, वहीं वह एक बार फिर अपने पुराने साथी चीन की शरण में चला गया है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने चीन से फिफ्थ जनरेशन के J-35A स्टील्थ फाइटर जेट्स की डील को अंतिम रूप दे दिया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजिंग की यात्रा के दौरान इस सौदे को हरी झंडी दी। सवाल यह उठता है कि क्या चीन इस तरह के एडवांस्ड फाइटर जेट की डिलीवरी समय से पहले कर पाएगा ?
दरअसल, J-35A का उत्पादन अभी प्रारंभिक चरण में ही है और इसकी संभावित डिलीवरी 2029 में तय मानी जा रही थी। लेकिन अब दावा है कि चीन इस डेडलाइन को कम कर सकता है वो भी पाकिस्तान जैसे देश के लिए, जिसकी माली हालत किसी से छिपी नहीं है। IMF की बैसाखी पर चल रहा पाकिस्तान क्या करोड़ों डॉलर की इस डील को वास्तव में निभा पाएगा? या फिर यह सब केवल एक प्रचार युद्ध का हिस्सा है?

क्या चीन J-35 गिफ्ट कर सकता है ?
कई रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि चीन पाकिस्तान को 50% डिस्काउंट पर या संभवतः गिफ्ट के रूप में ये विमान दे सकता है सिर्फ इसलिए ताकि भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके। हालांकि, इसे सिर्फ ‘हथियारों की राजनीति’ भी कहा जा सकता है।
भारत का जवाब: AMCA
इसी बीच भारत ने अपने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर प्रोग्राम यानी AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) को मंजूरी दे दी है। यह फाइटर जेट पांचवीं पीढ़ी की तकनीक, AI-सक्षम सिस्टम, इंटरनल वेपन बे, और नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर कैपेबिलिटी जैसे एडवांस फीचर्स से लैस होगा। इसका निर्माण डीआरडीओ की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के तहत होगा, और अब इसमें प्राइवेट कंपनियों को भी शामिल किया जा रहा है ताकि प्रोजेक्ट को तेज़ी से पूरा किया जा सके।
2035 तक AMCA के उड़ान भरने की संभावना है, और यह भारत को उस लीग में खड़ा कर देगा जहां आज सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन जैसे देश हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
ग्लोबल स्टील्थ पावर: कौन कहां खड़ा ?
  • अमेरिका: F-22 Raptor, F-35 Lightning II (दुनिया के सबसे उन्नत फाइटर जेट्स)
  • रूस: Su-57 Felon – सुपरमेन्युवरेबिल और हाई-एंड स्टील्थ फीचर्स
  • चीन: J-20 और अब J-35 – लेकिन विश्वसनीयता पर सवाल
  • भारत: तेजस के बाद अब AMCA से पांचवीं पीढ़ी की जंग में एंट्री
रूस का ऑफर भी खुला है :
रूस अब भी भारत को Su-57 में साझेदारी का ऑफर दे रहा है और यह भी कहा गया है कि अगर भारत चाहे तो ‘मेक इन इंडिया’ के तहत इसका प्रोडक्शन देश में हो सकता है। हालांकि, भारत अभी पूरी तरह AMCA पर फोकस कर रहा है।
चीन और पाकिस्तान की डील चाहे जितनी तेज़ हो, भारत ने रणनीतिक रूप से आत्मनिर्भरता की राह चुन ली है। भारत का AMCA न केवल रक्षा क्षेत्र में ‘मेड इन इंडिया’ की मिसाल बनेगा, बल्कि यह पाकिस्तान और चीन की संयुक्त चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए भारत का सबसे मजबूत जवाब भी होगा। अब देखना यह है कि पाकिस्तान J-35A की सिर्फ हवा उड़ाता है, या सच में आसमान में कुछ उड़ा पाता है।
Editorial

Editorial

Next Story