cyber crime
मुंबई। फर्जी नाम से कंपनी शुरू कर साइबर ठग द्वारा बैंक खाता खोलकर ठगी करने के मामले में डी.बी. मार्ग पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम पहाडराम जुठाराम पुरोहित है। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल, सिम कार्ड, 5 बैंकों के डेबिट कार्ड, 6 चेकबुक जब्त कीं। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। शिकायतकर्ता गिरगांव परिसर में रहते हैं। 14 मई को अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए। ठगे जाने का एहसास होते ही उन्होंने डी.बी. मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खाते की बारीकी से जांच की। यह खाता किसी कंपनी का था यह बात पुलिस के संज्ञान में आई।
Editorial

Editorial

Next Story