BSF का करारा जवाब; पाकिस्तान की 72 चौकियां नेस्तनाबूद
पुलवामा के बाद अब पहलगाम हमले का बदला—भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि आतंक का जवाब सिर्फ और सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक है। बीएसएफ (BSF) ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक नया वीडियो जारी कर पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक और घातक हमलों की पुष्टि की है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय जवान किस तरह पाकिस्तान के अंदर घुसकर लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के लॉन्च पैड और पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिक जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि आतंकी ठिकाने और बंकरों को राख में तब्दील किया जा रहा है।
पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब :
यह जवाब उस हमले के बाद आया है जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर कायराना हमला किया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई से जवाब देने का रास्ता चुना। इसी के तहत ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।
72 पाकिस्तानी चौकियों को बनाया गया निशाना :
बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के आईजी शशांक आनंद ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत बीएसएफ ने अखनूर, सांबा और आरएस पुरा सेक्टर में गहरी कार्रवाई की। इसमें लोनी, मस्तपुर और छब्बारा जैसे संवेदनशील इलाकों में लश्कर के लॉन्च पैड पूरी तरह तबाह कर दिए गए।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने 9-10 मई को बिना किसी उकसावे के अखनूर सेक्टर में फायरिंग की थी। हमने जवाब में लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड पर हमला कर भारी नुकसान पहुंचाया।" इस सटीक जवाबी कार्रवाई में करीब 72 पाकिस्तानी चौकियां और 47 अग्रिम चौकियां पूरी तरह ध्वस्त कर दी गईं। इसके साथ ही कई टावर और बंकर भी तबाह हुए।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
बीएसएफ को कोई नुकसान नहीं :
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में भारतीय सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह ऑपरेशन योजनाबद्ध, सटीक और बेहद प्रभावशाली साबित हुआ है। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें लगातार नाकाम की जा रही हैं और भारत की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित बनी हुई हैं।
पाकिस्तान पर नहीं किया जा सकता भरोसा :
आईजी शशांक आनंद ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। बीएसएफ के अनुसार पिछले कुछ दिनों में उन्होंने 40 से 50 संदिग्ध आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को भी नाकाम किया है।
उन्होंने बताया कि सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में आतंकी घुसपैठ की योजना बना रहे थे, लेकिन बीएसएफ की सतर्कता ने इसे सफल नहीं होने दिया।
आगे क्या ?
ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है। बीएसएफ की रणनीतिक कार्रवाई लगातार चल रही है और पाकिस्तान को एक बार फिर संदेश मिल चुका है "नई दिल्ली अब शब्दों में नहीं, गोलियों में जवाब देती है।"
इस वीडियो के जारी होने के बाद भारत में सोशल मीडिया पर BSF और सेना के जज्बे की जमकर तारीफ हो रही है। देश की जनता अपने वीर जवानों के साथ खड़ी है और एक सुर में कह रही है "जो आंख उठाएगा, उसे चीर डाला जाएगा!"
Editorial

Editorial

Next Story