इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड कॉमेडी एंटरटेनर 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेगा स्टार कास्ट और जबरदस्त फ्रेंचाइज़ी वैल्यू के साथ यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने ऐसा क्रेज बना दिया है कि सोशल मीडिया से लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स तक, हर कोई इसे साल की सबसे बड़ी हिट मान रहा है।
ट्रेलर ने मचाया धमाल, बढ़ा बज :
27 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और चंद घंटों में ही इसने इंटरनेट पर आग लगा दी। कॉमेडी, मस्ती, धमाकेदार डायलॉग्स और स्टार्स की झलक ने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फैंस का कहना है कि यह फिल्म न सिर्फ हँसाएगी बल्कि सिनेमाघरों में सीटियाँ और तालियाँ भी गूंजेंगी।
ओपनिंग डे कलेक्शन में बना सकती है रिकॉर्ड :
रिलीज से पहले ही 'हाउसफुल 5' के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान सामने आ चुका है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन करीब ₹27.50 करोड़ का बिज़नेस कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह अक्षय कुमार के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन जाएगी। फिलहाल नंबर 1 पर उनकी फिल्म 'मिशन मंगल' है, जिसने पहले दिन ₹29.16 करोड़ कमाए थे।
स्टारकास्ट से सजी है फिल्म :
'हाउसफुल 5' की सबसे बड़ी ताकत है इसकी 24 स्टार्स की विशाल कास्ट, जो इसे एक मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर का लुक देती है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आने वाले हैं।
इस फ्रेंचाइज़ी की खास बात है इसका कॉमेडी का यूनिक स्टाइल और बार-बार पागल कर देने वाला प्लॉट। दर्शक जानते हैं कि 'हाउसफुल' फिल्मों में लॉजिक नहीं, सिर्फ मैजिक होता है – और यही बात 'हाउसफुल 5' को भी हिट बना सकती है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
निर्देशन और निर्माण :
'हाउसफुल 5' को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले 'डोस्टाना' जैसी फिल्में दी हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हुआ है। 2010 में शुरू हुई 'हाउसफुल' सीरीज़ अब अपने 5वें पार्ट तक पहुँच चुकी है और हर बार दर्शकों को कॉमेडी का नया डोज़ देती रही है।
सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम :
फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA सर्टिफिकेट मिला है, यानी इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है। इसका रनटाइम 2 घंटे 43 मिनट है, जो आमतौर पर कॉमेडी फिल्मों की तुलना में थोड़ा लंबा है, लेकिन इसमें भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा किया गया है।
क्या बनेगी सुपरहिट ?
फिल्म की स्टारपावर, ट्रेलर का तगड़ा रिस्पॉन्स और जबरदस्त फ्रेंचाइज़ी वैल्यू को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 'हाउसफुल 5' इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट बनने की क्षमता रखती है। पहले दिन के ₹27.50 करोड़ के अनुमान इसे सुपरहिट क्लब में ले जा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि 6 जून को जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो क्या यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं। फिलहाल तो इतना तय है – 'हाउसफुल 5' की एंट्री ने एंटरटेनमेंट का मीटर हाई कर दिया है!
Editorial

Editorial

Next Story