mumbai
मुंबई। मुनि कुलदीप कुमार के सानिध्य एवं मुनि मुकुल कुमार के निर्देशन में तेरापंथ भवन कांदिवली में कांदिवली, मलाड, गोरेगांव, बोरीवली के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चातुर्मास में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि जैन धर्म एवं जैन वांग्मय में जीवन विकास के अनेक रहस्य छिपे हुए हैं। भगवान महावीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी अपना योगदान दें। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री प्यारचंद मेहता ने स्वागत किया। हस्तीमल डांगी, ज्ञानमल भंडारी, गणेशलाल कोठारी, सुरेश धोका, राकेश सिंघवी, पंकज कच्छारा, जयंती मादरेचा, हितेश राठौड़, महावीर बाफना, अरविंद सेठिया, सुमित सेठिया, तरुण जैन, पारस दुग्गड़, अभिषेक चपलोत, कमलेश कोठारी, हितेश डागलिया, रौनक कोठारी, महेंद्र हिरन, भारती सेठिया, विभा श्रीश्रीमाल, नीतू दूग्गड़, मधु श्यामसुखा, विमला दूग्गड़, दर्शना बोहरा, रेणु बाबेल,अंजु चौधरी, मंजू पटवारी, संगीता सिंघी की उपस्थिति रही।
Editorial

Editorial

Next Story