✕
राज्यसभा चुनावों की घोषणा: तमिलनाडु और असम में 19 जून को होगा मतदान।
By EditorialPublished on
राज्यसभा चुनावों की घोषणा: तमिलनाडु और असम में 19 जून को होगा मतदान।तमिलनाडु में 6 और असम में 2 सीटों पर होगा चुनाव। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और असम में राज्यसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन दोनों र

x
राज्यसभा चुनावों की घोषणा: तमिलनाडु और असम में 19 जून को होगा मतदान।
तमिलनाडु में 6 और असम में 2 सीटों पर होगा चुनाव।

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और असम में राज्यसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन दोनों राज्यों की 8 सीटों के लिए 19 जून को मतदान होगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी। तमिलनाडु से 6 और असम से 2 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने वाला है।
तमिलनाडु से कौन-कौन हो रहे रिटायर?
तमिलनाडु से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, उनमें शामिल हैं:
- अंबुमणि रामदास: पट्टाली मक्कल काची
- एन चंद्रशेखरन: आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम
- एम षणमुगम: द्रविड़ मुनेत्र कषगम
- पी विल्सन: द्रमुक
- वाइको: मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम
असम से कौन-कौन हो रहे रिटायर?
असम से राज्यसभा सदस्य :
- वीरेंद्र प्रसाद वैश्य: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
- मिशन रंजन दास: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
इन दोनों नेताओं का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि इन दोनों राज्यों से कौन से कद्दावर चेहरे राज्यसभा पहुंचते हैं।
चुनाव प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 9 जून होगी, जबकि नामांकन की जांच 10 जून को होगी। उम्मीदवार 12 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 19 जून को होगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी।
अब देखना यह है कि तमिलनाडु और असम में राज्यसभा चुनावों के परिणाम क्या होंगे और कौन से उम्मीदवार जीतकर राज्यसभा पहुंचेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
