✕
मुंबई में मानसून की तबाही: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
By EditorialPublished on
मुंबई में मानसून की तबाही: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्तरेड अलर्ट के साथ मौसम विभाग की चेतावनी: अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना। मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने

x
मुंबई में मानसून की तबाही: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त।
रेड अलर्ट के साथ मौसम विभाग की चेतावनी: अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना।

मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस साल मानसून ने 25 मई को महाराष्ट्र में अपनी शुरुआत की, जो सामान्य तारीख 5 जून से दस दिन पहले है। यह मानसून का मुंबई में 35 साल में सबसे जल्दी आगमन है।
कैसे प्रभावित हुआ मुंबई
मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कें और नाले समंदर में तब्दील हो गए हैं, जिससे यातायात और दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ा है। मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों की टाइमलाइन पर भी इसका असर देखने को मिला है। कुर्ला, भांडुप और विक्रोली जैसे इलाकों में रेलवे परिसर पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों में औसतन 15-20 मिनट की देरी हो रही है।
मौसम विभाग के आंकड़े
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोलाबा में मई महीने में 295 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो 1918 में दर्ज 279.4 मिमी के रिकॉर्ड से ज्यादा है। वहीं, सांताक्रुज क्षेत्र में अब तक 197.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 2000 में यहां 387.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
रेड अलर्ट का मतलब
रेड अलर्ट एक गंभीर चेतावनी है, जो भारी बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। इसका मतलब है कि अगले 24 घंटों में 204.5 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर को मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में बढ़ा दिया है। इससे पहले, मौसम विभाग ने आज के लिए शहर में येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया था, जिसमें भारी बारिश, आंधी, और बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी।
प्रशासन की तैयारी
प्रशासन ने बारिश को देखते हुए नागरिकों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य से पहले ही दस्तक दे दी है। अगले कुछ दिनों तक मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे जनजीवन पर और अधिक प्रभाव पड़ सकता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।
अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर समेत आसपास के इलाकों में भी 25 से 31 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Editorial
Next Story
Related News
X
