आज तय होगा IPL का बादशाह; MI के सामने खड़ी सबसे बड़ी दीवार
आईपीएल 2025 का लीग स्टेज अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब नजरें टिकी हैं टेबल टॉपर की रेस पर। प्लेऑफ की चारों टीमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस—पहले ही तय हो चुकी हैं, लेकिन लीग स्टेज में टॉप पर कौन रहेगा, इसका फैसला अब दो मुकाबलों पर निर्भर है। इसी सिलसिले में आज होने जा रहा है एक बड़ा मुकाबला—मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स।
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल ?
गुजरात टाइटंस ने अपने सभी 14 मुकाबले पूरे कर लिए हैं और 18 अंकों के साथ फिलहाल टेबल में टॉप पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स के खाते में अभी 13 मैचों के बाद 17 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इतने ही अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उनका एक मुकाबला अभी बाकी है। वहीं मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है लेकिन उसका नेट रन-रेट +1.292 है, जो बाकी सभी टीमों से बेहतर है।
मुंबई इंडियंस के लिए क्या है समीकरण ?
मुंबई इंडियंस को अगर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करना है, तो आज का मुकाबला जीतना ही होगा। जीत के साथ उसके 18 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन-रेट के चलते वह गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, टॉप पोजिशन बरकरार रखने के लिए मुंबई को RCB के मैच पर भी नजर रखनी होगी। अगर आरसीबी को अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से हार मिलती है, तो मुंबई का टॉप पर रहना तय हो जाएगा।
पंजाब किंग्स के लिए भी है मौका :
पंजाब किंग्स भी इस दौड़ में शामिल है। उसके 17 अंक हैं और अगर वह आज का मुकाबला जीत लेती है, तो वह 19 अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर पहुंच जाएगी। हालांकि उसका नेट रन-रेट +0.327 है, जो मुंबई की तुलना में काफी कम है। ऐसे में सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत होगी ताकि नेट रन-रेट भी बेहतर हो सके।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
किस टीम के पास है बढ़त ?
नेट रन-रेट के हिसाब से मुंबई इंडियंस सबसे मजबूत स्थिति में है। उसका +1.292 का रन-रेट उसे न सिर्फ टेबल में ऊंचा ले जा सकता है, बल्कि टाई की स्थिति में भी बढ़त दिला सकता है। वहीं, पंजाब और आरसीबी को न सिर्फ जीत की जरूरत है बल्कि रन-रेट सुधारने की भी बड़ी चुनौती है।
क्या आज तय हो जाएगा टेबल टॉपर ?
आईपीएल में कुछ भी तय नहीं होता जब तक आखिरी गेंद ना फेंकी जाए। लेकिन आज के मुकाबले के बाद बहुत हद तक यह तस्वीर साफ हो सकती है कि कौन लीग स्टेज का बादशाह बनकर उभरेगा। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स दोनों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति जैसा है।
Editorial

Editorial

Next Story