✕
पड़ासली में भवन का उद्घाटन समारोह संपन्न
By EditorialPublished on
राजसमंद जिले के पड़ासली गांव में शीतलनाथ जैन सकल संघ भवन का उद्घाटन अंबालाल बड़ाला परिवार ने किया। उद्घाटन के पूर्व वरघोड़ा निकाला गया जिसमें नासिक ढोल व श्वेत वस्त्र व बांधनी साड़ी की छठा अद्वितीय रही। उद्घाटन के एक दिन पूर्व नवनिर्मित भवन में मुनि संजय कुमार, मुनि प्रसन्न कुमार, मुनि प्रकाश कुमार, मुनि धैर्य कुमार के आगमन पर नवकार मंत्र जाप व मंगलपाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
_202505261444479541.jpg)
x
_202505261444479541.jpg)
मुंबई। राजसमंद जिले के पड़ासली गांव में शीतलनाथ जैन सकल संघ भवन का उद्घाटन अंबालाल बड़ाला परिवार ने किया। उद्घाटन के पूर्व वरघोड़ा निकाला गया जिसमें नासिक ढोल व श्वेत वस्त्र व बांधनी साड़ी की छठा अद्वितीय रही। उद्घाटन के एक दिन पूर्व नवनिर्मित भवन में मुनि संजय कुमार, मुनि प्रसन्न कुमार, मुनि प्रकाश कुमार, मुनि धैर्य कुमार के आगमन पर नवकार मंत्र जाप व मंगलपाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनिश्री ने कहा कि यह जैन भवन आध्यात्मिक लाभ का केंद्र बने, अर्थ अर्जित तक ही सीमित न रहे, शुभ कार्य हेतु अर्थ का विसर्जन ही अर्थ का सही सदुपयोग होता है व विसर्जन की भावना सदा बनी रहे। समारोह में ग्राम की बहन बेटियां आमंत्रित थी। महिला मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात्रि को करन कानपुरिया ने भक्ति संध्या व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर शीतलनाथ जैन सकल संघ पड़ासली के चुनाव में राजेश कोठारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
संघ द्वारा समारोह के दौरान आयोजन सहयोगी शिलान्यासकर्ता बाबूलाल चंडालिया, शीतलनाथ समवशरण उद्घाटनकर्ता महेन्द्र बड़ाला, अरिहंत समवशरण उद्घाटनकर्ता संपत चंडालिया, भोजनशाला व जाजम लाभार्थी अंबालाल बड़ाला, रसोई कक्ष बहुमान सांझी मेहंदी व शीतल जल लाभार्थी सुरेशचंद्र कोठारी, मुनीम के लाभार्थी भरत कोठारी, जय जिनेंद्र व कक्ष नं. 1 उद्घाटनकर्ता मनोहरलाल धींग, कक्ष नं. 2 उद्घाटनकर्ता मीठालाल बड़ाला, कक्ष नं. 3 उद्घाटनकर्ता गेहरीलाल धींग, अल्पाहार प्रायोजक भंवरलाल कोठारी, सुरेशकुमार चंडालिया, भोजन प्रायोजक मदनलाल चोरड़िया, मांगीलाल बड़ाला, धर्मचंद बड़ाला, रंजीतलाल बड़ाला, भक्ति संध्या प्रायोजक कमलेश बड़ाला, विज्ञापन प्रायोजक मुकेशकुमार बड़ाला, विशेष अतिथि चंदनमल बड़ाला, विशेष सहयोगी संयम बड़ाला, हस्तीमल बड़ाला, ओगडमल बड़ाला, बाबूलाल बड़ाला, भीमराज चंडालिया, सहसहयोगी मदनलाल कोठारी, मनोहरलाल धींग, भंवरलाल कोठारी, सुरेशचंद्र कोठारी, सुरेश चंडालिया, मोहनलाल बड़ाला, श्रीमती सुशीलदेवी कोठारी, श्रीमती तेजीबाई धींग, बाबूलाल बड़ाला, भेरूलाल बड़ाला, हरकलाल बड़ाला, प्रकाशचंद्र बड़ाला, विनोदकुमार बड़ाला, बंसीलाल बड़ाला, मनोहरलाल बड़ाला, ख्यालीलाल बड़ाला, संजय धींग का सम्मान किया गया। आयोजन सफल बनाने संघ अध्यक्ष दिनेश बड़ाला, कमलेश बड़ाला, वरिष्ठ कार्यकर्ता हस्तीमल बड़ाला, भंवर कोठारी, घेवरचंद बड़ाला, ललित बड़ाला, सुरेश कोठारी, सुरेश चंडालिया, कमलेश बड़ाला, तेरापंथ पड़ासली सभा अध्यक्ष अनिल बड़ाला, राजेश कोठारी, हिम्मत कोठारी, रमेश बड़ाला, प्रकाश धींग, राजेश बड़ाला, अमृत कोठारी, राकेश बड़ाला, पीयूष बडाला का सहयोग रहा।कमलेश बड़ाला ने आभार व्यक्त किया।
_202505261444479541.jpg)

Editorial
Next Story
Related News
X
