✕
यूपी का अगला DGP कौन; चार IPS वरिष्ठ अफसर दौड़ में!
By EditorialPublished on
उत्तर प्रदेश पुलिस के मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार मई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी सेवा अवधि को बढ़ाने या नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, यूपी के अगले पुलिस मुखिया की रेस में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिनमें राजीव कृष्ण और बीके मौर्य के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की संभावनाओं पर भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

x

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं, और इसी के साथ प्रदेश के शीर्ष पुलिस पद के लिए नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी के सेवा विस्तार की चर्चा एक बार फिर गरमा गई है। हालांकि, अब तक राज्य के गृह विभाग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिले हैं, जिससे ये अटकलें महज कयास बनकर रह गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अगर सेवा विस्तार नहीं मिला, तो डीजीपी की दौड़ में राजीव कृष्ण, बीके मौर्य, तिलोत्तमा वर्मा और एमके बशाल जैसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।
क्या प्रशांत कुमार को मिलेगा सेवा विस्तार ?
प्रशांत कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विश्वसनीय अधिकारी माना जाता है। 1990 बैच के इस आईपीएस अधिकारी को लंबे समय से यूपी पुलिस का कार्यवाहक डीजीपी बनाए रखा गया है। अब चर्चा है कि उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया जा सकता है या रिटायरमेंट के बाद कोई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद भी मिल सकता है।
प्रशांत कुमार: प्रोफाइल एक नज़र में :
प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 16 मई 1965 को हुआ था। वे तमिलनाडु कैडर से चुने गए थे लेकिन 1994 में यूपी कैडर में ट्रांसफर लेकर आ गए। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले प्रशांत कुमार को राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ-साथ तीन बार ब्रेवरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
अब कौन होगा यूपी पुलिस का नया मुखिया ?
अगर प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिलता है, तो 1990 बैच के डीजी होमगार्ड बीके मौर्य या एमके बशाल को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है। वहीं, वरिष्ठ आईपीएस राजीव कृष्ण भी इस रेस में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
