mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली जिले में एमबीबीएस (MBBS) की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये तीनों पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता के साथ ये दुष्कर्म उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने किया है। उस समय वह और आरोपी थिएटर में फिल्म देखने जा रहे थे। उसके बाद आरोपी कुछ देर बाद उसे एक फ्लैट में ले गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ दिया। इसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। अधिकारी ने इस मामले में आगे बताया कि 20 से 22 साल की उम्र के तीनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने बाद में अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत सामूहिक बलात्कार और अन्य आरोप दर्ज किए गए हैं। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान का भी विश्लेषण कर रही है और आगे की जांच जारी है।
Editorial

Editorial

Next Story