विराट का भविष्य अधर में; अगरकर के बयान से फैली हलचल
भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है। इसके लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन फैसलों के पीछे की वजहों को साझा किया और कई बड़े खुलासे भी किए।
1. शुभमन गिल बने कप्तान :
अगरकर ने कहा कि गिल को लेकर चयन समिति की नज़र पहले से थी। “हमने गिल को एक संभावित लीडर के रूप में पिछले साल से ही देखना शुरू कर दिया था। वो दबाव झेलने में सक्षम हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं,” उन्होंने कहा। गिल की कप्तानी सेलेक्शन टीम को भरोसेमंद नजर आई।
2. पंत की वापसी और उपकप्तानी :
ऋषभ पंत, जो गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद लंबे समय तक टीम से बाहर रहे, अब न सिर्फ टीम में वापस आए हैं बल्कि उन्हें उपकप्तानी भी सौंपी गई है। अगरकर ने बताया, “पंत हमारे बेस्ट बैट्समैन में से एक हैं, और विकेटकीपर के रूप में गेम को गहराई से समझते हैं।”
3. शमी फिट नहीं, टीम से बाहर :
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली। अगरकर ने कहा कि शमी अब भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनका कार्यभार व रिकवरी संतोषजनक स्तर पर नहीं पहुंचा है।
4. बुमराह कप्तान क्यों नहीं ?
जब सवाल उठा कि बुमराह को कप्तानी क्यों नहीं मिली, तो अगरकर ने कहा, “बुमराह पूरे पांच टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेडिकल टीम ने बताया है कि वह आंशिक रूप से ही फिट हैं।” इसलिए चयनकर्ताओं ने गिल को दी जिम्मेदारी।
5. विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास :
अगरकर ने विराट कोहली के संन्यास पर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोहली ने अप्रैल में ही बीसीसीआई को सूचित कर दिया था कि वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने का मन बना चुके हैं। यह खबर क्रिकेट फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
टीम इंडिया की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के लिए स्क्वॉड:
कप्तान : शुभमन गिल
उपकप्तान : ऋषभ पंत
अन्य खिलाड़ी : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव नया नेतृत्व, नए चेहरे और कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी... इस इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक नए युग की शुरुआत करती दिख रही है।
Editorial

Editorial

Next Story