mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और अब विपक्ष को सेना और सरकार के खिलाफ बयानबाजी से बचना चाहिए। शिंदे ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व और निर्देश पर हमारी सेना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। उनके आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ कर पहलगाम में उजाड़े गए सिंदूर का बदला लिया गया है। पूरी दुनिया आज भारत के साथ खड़ी है।” राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को जलन हो रही है। वो मोदी जैसे प्रधानमंत्री पर अविश्वास जता रहे हैं। क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है? जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तो राजनीति नहीं, बल्कि सरकार और सेना के साथ खड़ा होना चाहिए।”
तुर्की का बहिष्कार करेंगे
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने मुंबई एयरपोर्ट पर तुर्की के खिलाफ शिवसेना द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “तुर्की जो पाकिस्तान को समर्थन दे रहा है, उसे टरकाना ही पड़ेगा। उनकी एयरसर्विस हो या फल, या कोई भी उत्पाद, सबका बहिष्कार होना चाहिए और हम ऐसा करेंगे।”
Next Story