‘भूल चूक माफ’ बनी बॉक्स ऑफिस की जीत, ‘केसरी वीर’ ने तोड़ा दम!
23 मई 2025 को सिनेमाघरों में फिल्मी महाक्लैश देखने को मिला। एक ही दिन में चार अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज़ हुईं – कॉमेडी से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और हॉरर कॉमेडी तक। इन फिल्मों में राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’, सुनील शेट्टी की ‘केसरी वीर’, तुषार कपूर की ‘कंपकंपी’ और अमित साध की ‘पुणे हाईवे’ शामिल थीं। अब जब ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, तो तस्वीर साफ हो गई है कि कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना पाई और कौन सी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई।
‘भूल चूक माफ’ ने मारी शानदार ओपनिंग :
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। थिएटर और OTT विवाद में फंसने के बावजूद फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 6.75 करोड़ की कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म साल 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है और राजकुमार राव के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन चुकी है। फिल्म ने ‘द डिप्लोमैट’, ‘देवा’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
‘केसरी वीर’ की शुरुआत बेहद धीमी :
सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय स्टारर ‘केसरी वीर’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फेल साबित हुई। योद्धाओं की वीरगाथा पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये की कमाई की है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरुआत बेहद कमजोर रही, जिससे इसकी आगे की कमाई पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
‘कंपकंपी’ ने केसरी वीर को दी मात :
तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े की हॉरर कॉमेडी ‘कंपकंपी’ ने भले ही ज्यादा कमाई न की हो, लेकिन ‘केसरी वीर’ से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। पहले दिन इस फिल्म ने 26 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है।
Editorial

Editorial

Next Story