✕
बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम
By EditorialPublished on
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के दौरे पर पटना पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की तथा बिहार में रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की । दिन भर के कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना से जमालपुर के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।
_202505241051030950.jpg)
x
_202505241051030950.jpg)
हाजीपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के दौरे पर पटना पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की तथा बिहार में रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की ।
दिन भर के कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना से जमालपुर के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।
जमालपुर पहुंचने के उपरांत केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने 30 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जयाजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
जमालपुर वर्कशॉप पहुंचने पर, केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने अन्य मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ वैगन निर्माण शॉप और क्रेन शॉप आदि का निरीक्षण किया तथा जमालपुर वर्कशॉप के उन्नयन के लिए 78.96 करोड़ रुपये के रूप में एक और सौगात देते हुए जमालपुर वर्कशॉप में वैगन पीओएच क्षमता वृद्धि परियोजना की आधारशिला रखी।
जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप में वैगन पीओएच वृद्धि के लिए 545 से 800 वैगन प्रति माह की परियोजना की आधारशिला रखने के साथ ही वैगन ओवरहालिंग क्षमता 255 यूनिट प्रति माह से अधिक हो जाएगी। इस क्षमता वृद्धि परियोजना को लगभग 79 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित किया जाएगा। इससे टर्न अराउंड टाइम में सुधार होगा, वैगन की उपलब्धता बढ़ेगी और परिचालन में सुधार होगा।
इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार, अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिन्हा एवं लाल मोहन गुप्ता, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिन्द देउस्कर तथा अन्य उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
