✕
दिल्ली और पंजाब आये आमने-सामने; कौन पलटेगा प्वॉइंट्स टेबल?
By EditorialPublished on
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज टूर्नामेंट का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस स

x
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज टूर्नामेंट का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन से बाहर हो चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अलग-अलग मायनों में अहम है।
पंजाब की नजर टॉप-2 पर :
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स इस समय शानदार फॉर्म में है। टीम ने अब तक 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब के लिए आज का मैच टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने का आखिरी मौका है। ऐसे में टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी ताकि क्वालिफायर-1 में खेलने का अवसर मिले।
टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाई है, वहीं मिडल ऑर्डर में कप्तान अय्यर, जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस ने टीम को मजबूती दी है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, उमरजई और यानसेन ने विरोधी टीमों को परेशान किया है। युजवेंद्र चहल को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
दिल्ली का विदाई मैच, क्या दिखेगा दम ?
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें केवल 6 में जीत मिली है। दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वो सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
दिल्ली की बल्लेबाजी फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रही है। वहीं समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और चमीरा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड :
दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। अब तक आईपीएल में इन दोनों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें पंजाब ने 17 और दिल्ली ने 16 मुकाबले जीते हैं। आज के मैच में भी कांटे की टक्कर की उम्मीद है।
पिच रिपोर्ट :
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच इस सीजन थोड़ी धीमी रही है। यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिले हैं। स्पिनर्स को मदद मिल सकती है और टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है। ओस का असर कम रहता है, इसलिए रणनीति अहम होगी।
मैच प्रिडिक्शन :
हमारे मैच प्रिडिक्शन मीटर के मुताबिक पंजाब किंग्स इस मुकाबले में फेवरिट है। टीम का संतुलन और फॉर्म उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाता है। हालांकि दिल्ली के पास खोने को कुछ नहीं है, इसलिए वो खुलकर खेल सकती है। अगर पंजाब पहले बल्लेबाजी करती है और बड़ा स्कोर बनाती है तो मैच पर पकड़ बना सकती है।
जहां पंजाब टॉप-2 की जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं दिल्ली आखिरी बार इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहेगी। जयपुर में शाम को फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
