✕
ये सोच है असली ज़हर; यूट्यूबर के बयान से भड़के मुंतशिर
By EditorialPublished on
परमाणु बम से नहीं, कीटाणु बम से डरिए! – यूट्यूबर पर भड़के मनोज मुंतशिर, बयान से मचा बवाल मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने एक यूट्यूबर के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा द्वारा भारत को पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं, बल्कि भीतर के खतरों से ज़्यादा खतरा बताने पर मनोज मुंतशिर भड़क उठे। उन्होंने इस बयान को राष्ट्रविरोधी मानसिकता की उपज बताते हुए कहा कि ऐसे लोग कीटाणु बम की तरह हैं, जो देश के भीतर ज़हर फैला रहे हैं। मुंतशिर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो

x

मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने देशद्रोह और जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ज्योति को “भारत का कीटाणु बम” बताते हुए कहा कि देश को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से उतना खतरा नहीं है, जितना अपने देश के भीतर छिपे ऐसे लोगों से है जो देश की सुरक्षा को भीतर से खोखला कर रहे हैं।
दरअसल, हाल ही में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और दूतावास अधिकारियों के संपर्क में थीं। खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह अपने व्लॉग्स और यात्रा कार्यक्रमों की आड़ में संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रही थीं।
मनोज मुंतशिर ने क्या कहा ?
मनोज मुंतशिर ने मामले पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, "मुझे यह जानकर बड़ी शर्मिंदगी होती है। यूट्यूबर्स का काम भी राष्ट्र निर्माण का है। जिन्हें लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं, अगर वे देशद्रोह में लिप्त मिलते हैं, तो यह बहुत खतरनाक संकेत है। भारत को असली खतरा पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं, बल्कि अंदर बैठे इन कीटाणु बमों से है। इनका सफाया ज़रूरी है।"
उनका कहना है कि इस तरह के लोग केवल विचारधारा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा पर हमला करते हैं, और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप पर भी बोले :
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए मुंतशिर ने कहा, “अगर हम हर शौर्य गाथा पर सवाल ही उठाते रहेंगे तो उत्सव कब मनाएंगे? आज वक्त है भारतीय सेना और उनके पराक्रम को सेलिब्रेट करने का।” वहीं पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित मध्यस्थता वाले बयान को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। "ये भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच का मामला है। शिमला समझौते के बाद तय हो गया था कि कोई तीसरी ताकत इस मामले में दखल नहीं दे सकती। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है – इसमें किसी बाहरी शक्ति की कोई जगह नहीं है।"
ज्योति मल्होत्रा कौन हैं ?
ज्योति मल्होत्रा ने अगस्त 2019 में व्लॉगिंग की शुरुआत की थी और कुछ ही वर्षों में लाखों सब्सक्राइबर्स हासिल कर लिए। उन्होंने कई देशों की यात्रा की, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। अब खुफिया एजेंसियों का मानना है कि वह अपने काम की आड़ में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थीं।
देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के इस मामले ने न सिर्फ सोशल मीडिया को झकझोर दिया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि डिजिटल दौर में 'फ्रीडम ऑफ क्रिएशन' के साथ-साथ 'फ्रीडम टू स्पाई' की छूट तो नहीं बढ़ रही? अब सभी की नजरें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं जो इस मामले की तह तक जाने में जुटी हैं। वहीं, मनोज मुंतशिर जैसे सशक्त सार्वजनिक हस्तियों की ऐसी स्पष्ट और कड़ी प्रतिक्रियाएं इस विषय को और गंभीर बना रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
