✕
विजय वडेट्टीवार अपने बयान से पलटे
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान से पलट गए हैं और सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया है। विजय वडेट्टीवार ने कल कहा था कि 15 हजार रुपये की ड्रोन के लिए हमने 15 लाख की मिसाइल दागी।
_202505231225052030.jpg)
x
_202505231225052030.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान से पलट गए हैं और सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया है। विजय वडेट्टीवार ने कल कहा था कि 15 हजार रुपये की ड्रोन के लिए हमने 15 लाख की मिसाइल दागी। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। चौतरफा घिरने के बाद विजय वडेट्टीवार ने अपने बयान पर सफाई देते हुए गुरुवार को कहा कि मैंने जो कहा वो रक्षा विशेषज्ञ की बात बताया था। उसको लेकर मैंने कहा था। ये मेरा वक्तव्य नहीं था। उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि आप लोग आधी बात बताते हैं। पूरी बात बताया करो। सरकार से हम सवाल नहीं कर सकते क्या। सरकार से सवाल करना देशद्रोह होता है क्या। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने जानना चाहा कि क्या सरकार से संघर्ष में हुए नुकसान के बारे में पूछना गलत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के खिलाफ ‘चुटपुट’ युद्ध बताए जाने के सवाल पर वडेट्टीवार ने कहा कि संघर्ष में देश को हुए नुकसान और सैनिकों की मौत के बारे में सरकार से सवाल पूछना गलत नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
