mumbai
मालीगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में आयोजित एक केंद्रीय कार्यक्रम के दौरान देश भर में 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे के परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण कदम है। 103 स्टेशनों में से असम का हयबरगाँव रेलवे स्टेशन, पू. सी. रेलवे ज़ोन का पहला और एकमात्र स्टेशन है, जो इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह का हिस्सा बना।
हयबरगाँव स्टेशन का उद्घाटन, प्रधानमंत्री द्वारा 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने के एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था, जो भारत के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे के विकास को दर्शाता है। पिछले 11 वर्षों के परिवर्तन पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने आज भारतीय रेलवे की तेज प्रगति पर प्रकाश डाला, जिसमें वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें शामिल हैं और लगभग 70 वंदे भारत मार्ग देश भर में कनेक्टिविटी को बढ़ाते हैं। राजस्थान में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे। 34,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल पटरियाँ बिछाई गई हैं, ब्रॉड गेज लाइनों पर मानव रहित लेवल क्रॉसिंग को समाप्त कर दिया गया है और 100% विद्युतीकरण का काम चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 से अधिक स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 100 से अधिक का निर्माण क्षेत्रीय विरासत को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एकीकृत करते हुए पूरा हुआ है।
पुनर्विकसित हयबरगाँव स्टेशन को न केवल एक पारगमन बिंदु के रूप में, बल्कि एक जीवंत शहर के केंद्र के रूप में सेवा देने के उद्धेश्य से डिज़ाइन किया गया है। यह स्टेशन दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाओं सहित विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं की एक श्रृंखला से सुसज्जित है। स्टेशन का वास्तुशिल्प डिजाइन “विरासत भी विकास भी” के सिद्धांत को दर्शाता है, जिसमें आधुनिक उपयोगिता को स्थानीय असमिया संस्कृति और विरासत के सार के साथ मिश्रित किया गया है।
इस उद्घाटन समारोह में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य; असम के राजस्व, आपदा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान, तकनीकी और जलवायु परिवर्तन मंत्री केशव महंत और केंद्रीय विदेश मामले एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की उपस्थिति थी। हयबरगाँव में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में जाने-माने गणमान्य व्यक्तियों के साथ पू. सी. रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। स्थानीय सांसद और विधायक ने भी इस उल्लेखनीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Editorial

Editorial

Next Story