22वें दिन ‘रेड 2’ का जलवा कायम; रचा नया इतिहास
अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने रिलीज़ के 22वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 1 मई 2025 को रिलीज़ हुई यह फिल्म लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, और जब बड़ी हॉलीवुड फिल्में जैसे मिशन इंपॉसिबल 8 और फाइनल डेस्टिनेशन 6 थिएटर्स में धमाल मचा रही हैं, तब भी ‘रेड 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।
22वें दिन की कमाई भी मजबूत :
सिनेमाघरों में चौथे हफ्ते में कदम रखने के बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं देखी गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'रेड 2' ने आज यानी 22वें दिन शाम 6:20 बजे तक करीब 0.82 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 158.49 करोड़ रुपये हो चुकी है। 22वें दिन की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है।
जहांगीर गैलरी में समकालीन कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
रेड 2 का अब तक का कलेक्शन (Day-Wise Highlight)
19वें दिन तक की कुल कमाई: ₹153.67 करोड़
  • 20वें दिन: ₹2.25 करोड़
  • 21वें दिन: ₹1.75 करोड़
  • 22वें दिन (6:20 बजे तक): ₹0.82 करोड़
  • कुल कमाई: ₹158.49 करोड़ (संभावित)
फिल्म की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि इसने उन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जो 2025 में काफी चर्चित थीं।
‘जाट’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘सिकंदर’ को पीछे छोड़ा :
जहां 'जाट' 22वें दिन मात्र ₹22 लाख रुपये कमा पाई, वहीं 'स्काई फोर्स' ₹20 लाख और सलमान खान की 'सिकंदर' केवल ₹10 लाख तक ही सीमित रह गई। इन सभी फिल्मों की तुलना में ‘रेड 2’ हर दिन अब भी करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है, जो इसे 2025 की सबसे सफल फिल्मों की सूची में मजबूती से स्थापित करता है।
रेड 2 की कहानी और स्टारकास्ट :
‘रेड 2’ 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन ने ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया था। इस बार भी अजय उसी किरदार में हैं, लेकिन इस बार उनका मुकाबला रितेश देशमुख द्वारा निभाए गए शक्तिशाली और भ्रष्ट किरदार से है। फिल्म में वाणी कपूर उनकी पत्नी के रोल में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला और अमित स्याल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन पहले भाग की तरह इस बार भी राजकुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने इस बार भी अपनी मजबूत स्क्रिप्ट और थ्रिल से दर्शकों को जोड़े रखा।
बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों तक लगातार अच्छी कमाई कर रही 'रेड 2' ने यह साबित कर दिया है कि एक अच्छी कहानी, दमदार अभिनय और थ्रिलर ट्रीटमेंट के साथ कोई भी फिल्म लंबे समय तक दर्शकों का दिल जीत सकती है। अजय देवगन की यह फिल्म अब 175 करोड़ की ओर बढ़ रही है और अगर यह रफ्तार जारी रही, तो 200 करोड़ क्लब में शामिल होना भी संभव है।
Next Story