mumbai
मुंबई। शुद्ध सोना देने का झांसा देकर लगभग 25 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण लेकर दो ठगों के फरार होने की खबर है। ठगी का यह मामला कालबादेवी इलाके का है। एल. टी. मार्ग पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम जगदीशकुमार और मनीष ठाकुर हैं। ये दोनों फरार हो जाने के कारण उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम शुरू की है। इन आरोपियों ने इस तरह के और भी कुछ अपराध किए हैं क्या, इसकी पुलिस जांच कर रही है। 26 वर्षीय शिकायतकर्ता सोना कारीगर है और कालबादेवी इलाके में रहता है। इसी इलाके में शिकायतकर्ता स्वर्णाभूषण के कारखाने में कारीगर के तौर पर काम करता है। जगदीशकुमार और मनीष ठाकुर ये दोनों उसके परिचित हैं। शिकायतकर्ता कई बार इन दोनों के साथ स्वर्णाभूषणों का लेनदेन कर चुका है। यही वजह है कि इस बार भी उसने इन पर भरोसा किया था और ठगी का शिकार बन गया।
Editorial

Editorial

Next Story