✕
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा 24 मई को, नए टेस्ट कप्तान पर भी होगा ऐलान।
By EditorialPublished on
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा 24 मई को, नए टेस्ट कप्तान पर भी होगा ऐलान।भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का ऐलान जल्द। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरु

x
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा 24 मई को, नए टेस्ट कप्तान पर भी होगा ऐलान।
भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का ऐलान जल्द।

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 20 जून को हेडिंग्ले टेस्ट के साथ होगी. इस बीच टीम इंडिया के एलान की तारीख सामने आई है, जो 24 मई को होगी. साथ ही नए टेस्ट कप्तान का एलान भी इसी दिन होगा.
संभावित टीम और कप्तान
सूत्रों की मानें तो इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी जा सकती है, जिसमें 7 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 3 ऑलराउंडर, एक स्पिनर और 5 तेज गेंदबाज हो सकते हैं. खबर है कि शुभमन गिल नए टेस्ट कप्तान बनाए जा सकते हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तानी मिल सकती है.
संभावित टीम के सदस्य
- बल्लेबाज:
- शुभमन गिल (कप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- साई सुदर्शन
- केएल राहुल
- श्रेयस अय्यर
- सरफराज खान
- करुण नायर
- विकेटकीपर:
- ऋषभ पंत (उपकप्तान)
- ध्रुव जुरेल
- ऑलराउंडर:
- रवींद्र जडेजा
- वाशिंगटन सुंदर
- नितीश कुमार रेड्डी
- गेंदबाज:
- जसप्रीत बुमराह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- मोहम्मद सिराज
- मोहम्मद शमी
- हर्षित राणा
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट मैच: 20-24 जून (लीड्स)
- दूसरा टेस्ट मैच: 2-6 जुलाई (बर्मिंघम)
- तीसरा टेस्ट मैच: 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स)
- चौथा टेस्ट मैच: 23-27 जुलाई (मैन्चेस्टर)
- पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल, लंदन)
टीम इंडिया के एलान से पहले कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. अब बस इंतजार है तो 24 मई का, जब टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान और टीम के सदस्यों के नामों का ऐलान होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
