✕
पीएम मोदी का राजस्थान दौरा: बीकानेर को 26,000 करोड़ की सौगात।
By EditorialPublished on
पीएम मोदी का राजस्थान दौरा: बीकानेर को 26,000 करोड़ की सौगात।विकास की नई लहर लाने आ रहे हैं पीएम मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान के बीकानेर दौरे पर आएंगे, जहां वे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओ

x
पीएम मोदी का राजस्थान दौरा: बीकानेर को 26,000 करोड़ की सौगात।
विकास की नई लहर लाने आ रहे हैं पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान के बीकानेर दौरे पर आएंगे, जहां वे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें रेलवे, सड़क, बिजली, पानी और नवीन एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं।
विकास परियोजनाओं की खासियतें
- रेलवे विकास: पीएम मोदी चूरू-सादुलपुर रेल लाइन का शिलान्यास करेंगे और सूरतगढ़-फलोदी, फुलेरा-डेगाना, उदयपुर-हिम्मतनगर, फलोदी-जैसलमेर और समदड़ी-बाड़मेर रेल लाइन विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, वे 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें देशनोक रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
- सड़क विकास: प्रधानमंत्री 3240 करोड़ की लागत से 750 किलोमीटर लंबे 12 राज्य राजमार्गों के उन्नयन का शिलान्यास करेंगे और 900 किलोमीटर नए हाईवे भी शामिल होंगे। इसके अलावा, वे 4850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 सड़क परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो माल और लोगों की सुगम आवाजाही की सुविधा प्रदान करेंगी।
- ऊर्जा और जल आपूर्ति: बीकानेर और नवां में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी। साथ ही पीएम मोदी कई ट्रांसमिशन सिस्टम और पावर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जो स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन में कटौती की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
- स्वास्थ्य और शिक्षा: राज्य में राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और धौलपुर में नए नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन होगा। जल जीवन मिशन के तहत झुंझुनूं जिले में फ्लोरोसिस निवारण परियोजना और पाली जिले की 7 शहरी जल योजनाओं का पुनर्गठन भी किया जाएगा।
करणी माता मंदिर में दर्शन से होगी शुरुआत
पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना से करेंगे। इसके बाद वे देशनोक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
आमसभा को भी करेंगे संबोधित
इस दौरे के दौरान पीएम मोदी फलना में एक विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। पीएम का यह दौरा मरुधरा में विकास की नई लहर लाने वाला साबित होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
