घर का सपना होगा साकार; पीएम आवास आवेदन समयसीमा बढ़ी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लाखों जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 दिसंबर 2025 कर दिया है। यह कदम उन लोगों के लिए राहत भरा है जो किसी कारणवश अभी तक योजना का लाभ नहीं उठा सके थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को किफायती दर पर पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का उद्देश्य “हर परिवार को छत” के लक्ष्य को साकार करना है।
92 लाख से ज्यादा मकान बनकर तैयार :
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस योजना के अंतर्गत 92.61 लाख से अधिक मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। PMAY-Urban (PMAY-U) के तहत पात्र लाभार्थियों को 2.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपना पक्का घर बना सकें।
पात्रता मानदंड क्या हैं ?
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ विशेष शर्तें तय की गई हैं:
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उसके नाम पर देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र में आवेदन करने वालों की मासिक पारिवारिक आय 10,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
  • ग्रामीण लाभार्थियों का चयन सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC-2011) के आधार पर होगा।
  • शहरी क्षेत्र में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) की वार्षिक आय 3 लाख रुपये, LIG (निम्न आय वर्ग) की 6 लाख रुपये और MIG (मध्यम आय वर्ग) की 9 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
  • महिलाएं, विशेषकर विधवाएं, SC/ST/OBC और अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाएं प्राथमिकता सूची में शामिल होंगी।
  • रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, औद्योगिक व प्रवासी मजदूर भी लाभार्थी हो सकते हैं।
कैसे करें आवेदन ?
  • सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Citizen Assessment’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी स्थिति के अनुसार विकल्प चुनें (जैसे Slum Dwellers, Benefit Under 3 Components)।
  • आधार नंबर डालकर उसे वेरिफाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत :
  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. बैंक पासबुक की कॉपी
  7. पहचान पत्र (राशन कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)
इस योजना में आवेदन की बढ़ी हुई तारीख ने उन लाखों लोगों को राहत दी है जो अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं। अगर आप पात्र हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द आवेदन करें।
Next Story