✕
जाते-जाते लिख गईं 'Love You'; ज्योति मल्होत्रा का आखिरी पैगाम!
By EditorialPublished on
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी और देश की गोपनीय जानकारी साझा कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है, जिससे शक और भी गहरा गया है। गिरफ्तारी के बाद से यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए हाई अलर्ट बन गया है।

x

यूट्यूब पर ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने 16 मई को उसे हिरासत में लिया था। अब खुलासा हुआ है कि गिरफ्तारी के बाद 18-19 मई की रात पुलिस उसे हिसार स्थित उसके घर लेकर गई थी, जहां ज्योति ने एक भावुक नोट लिखा जो अब चर्चा में है।
यह नोट घर की मेड को संबोधित था। इसमें ज्योति ने लिखा, “सविता को कहना फ्रूट ला दें, घर का ख्याल रखें, मैं जल्दी आ जाऊंगी। एक महीने की पैनटॉप-डी और गुप्ता डॉक्टर की दवाई एक महीने की ला देना।” नोट के अंत में उसने अपने पिता के लिए "Love You" भी लिखा। यह इमोशनल संदेश उसके अचानक चले जाने की गंभीरता को और बढ़ा देता है।
परिजनों से बात नहीं कराई गई :
ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि जब पुलिस उसे लेकर घर आई, तब न तो परिवार को पहले से कोई सूचना दी गई और न ही उन्हें बेटी से बात करने दी गई। “रात को थोड़ी देर आई, फिर चली गई। पुलिस उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी साथ ले गई,” उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI से कहा।
पुलिस के आरोप क्या हैं ?
हरियाणा पुलिस का दावा है कि 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई थी। इसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की और कई बार दिल्ली स्थित उच्चायोग में दानिश से मुलाकात भी की। जांच में यह भी सामने आया है कि वह भारत-पाक तनाव के समय पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों से संपर्क में थी। दानिश को भारत सरकार पहले ही अवांछित व्यक्ति घोषित कर भारत से निष्कासित कर चुकी है।
परिवार का दावा – अनजान थे गतिविधियों से :
ज्योति के पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। “वो कहती थी कि दिल्ली जा रही है, लेकिन पाकिस्तान गई ये नहीं बताया,” उन्होंने कहा। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
यह भी पढे :

Editorial
Next Story
Related News
X
