mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र में जातिगणना के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने विरोध जताया है। संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इसका श्रेय भाजपा को नहीं जाता। संजय राउत ने कहा देवेंद्र फडणवीस को राष्ट्रीय स्तर की बात समझ में नहीं आती। राहुल गांधी लगभर 10 साल से चाहे वो संसद हो या और कोई मंच, जातिय जनगणना की बात करते आए है। जिस जाति का जितना हिस्सा है, उन्हें वे मिलना चाहिए। ये पूरे बहुजन समाज की बात है ये देवेंद्र फडणवीस को समझ में नहीं आएगी। उनकी विचारधारा अलग है। ये राहुल गांधी का श्रेय है, भले ही केंद्र ले रही है। सरकार को झुकना पड़ा। राहुल गांधी ने जो बात कही वो समाज के देश के हर तबके तक चली गई। बिहार चुनाव है, पश्चिम बंगाल है तो सरकार को निर्णय लेना पड़ा। राजनीति इसमें भी है कि पहलगाम के बाद जो माहौल बना है, उससे पीएम मोदी से लोग सवाल पूछने लगे है। तो सवालों से ध्यान हटाने के लिए ये निर्णय लिया गया। युद्ध का माहौल है, लोग सवाल पूछ रहे है।
जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “राहुल गांधी पिछले दस सालों से जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। कैबिनेट ने यह फैसला लिया है, लेकिन इसका श्रेय राहुल गांधी को जाता है। सरकार मोदी की है, लेकिन व्यवस्था राहुल गांधी की है और यह चलती रहेगी। सरकार को झुकना पड़ा। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में जिस तरह का माहौल बना है, लोग मोदी जी से सवाल पूछने लगे हैं, इसलिए उससे ध्यान हटाने के लिए जल्दबाजी में फैसला लिया गया।” उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले से देश अभी भी दुखी है, शोक का माहौल है। महाराष्ट्र भी दुखी है क्योंकि राज्य के छह लोग मारे गए। यह देश पर हमला था, हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री छह-सात दिनों तक शोक में रहेंगे। यह देश पर हमला है, हिंदुओं पर हमला था।”संजय राउत ने कहा, “आज भी कानों में परिवारों का आक्रोश गूंज रहा है।
Next Story