✕
23 साल की टीचर के बच्चे का पिता बनेगा 13 साल का छात्र
By EditorialPublished on
सूरत पुलिस ने टीचर के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को टीचर की एक दिन की रिमांड मिली है...
_202505021736211908.jpg)
x
_202505021736211908.jpg)
गुजरात के सूरत शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर अपने 13 साल के नाबालिग छात्र को लेकर फरार हो गई थी। चार दिन की तलाश के बाद सूरत पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में टीचर ने दावा किया कि वह पांच महीने की गर्भवती है और बच्चे का पिता उसका नाबालिग छात्र है। इसी वजह से उसने छात्र को लेकर शहर छोड़ने का फैसला किया था।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल को शुरू हुई, जब पूना इलाके में रहने वाला 13 वर्षीय छात्र अपनी ट्यूशन टीचर के साथ गायब हो गया। छात्र के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पुलिस ने चार टीमें बनाकर दोनों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 30 अप्रैल को राजस्थान सीमा के पास एक निजी बस से दोनों को हिरासत में लिया। दोनों जयपुर से अहमदाबाद लौट रहे थे।
टीचर का चौंकाने वाला खुलासा :
पूछताछ के दौरान टीचर ने बताया कि वह पिछले दो साल से छात्र के साथ प्रेम संबंध में थी और एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे। उसने दावा किया कि वह पांच महीने की गर्भवती है और बच्चे का पिता 13 साल का छात्र है। टीचर ने यह भी कहा कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद उसने छात्र के साथ दूसरी जगह जाकर छिपने की योजना बनाई थी। छात्र ने भी पुलिस को बताया कि टीचर ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसमें एक बार उसके घर पर भी शारीरिक शोषण किया गया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि नाबालिग छात्र पिता बनने में सक्षम है।
पुलिस जांच और कानूनी कारवाई :
सूरत पुलिस ने टीचर के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को टीचर की एक दिन की रिमांड मिली है, जिसके दौरान वडोदरा के एक होटल में ले जाकर जांच की जाएगी, जहां दोनों ने रुका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटा रही है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में छात्र की उम्र 11 साल बताई गई थी, लेकिन जांच में पता चला कि वह 13 साल से अधिक का है। डीसीपी भगीरथसिंह गढ़वी ने कहा, "प्रारंभिक जांच में टीचर ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकारी है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।" पुलिस पूछताछ में सामने आया कि टीचर और छात्र ने सूरत से वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली और वृंदावन तक 2200 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने जयपुर में दो रातें होटल में बिताईं। टीचर ने बताया कि दोनों नए ठिकाने की तलाश में थे और अंत में गुजरात लौट रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
भागने से दो दिन पहले नया सिम कार्ड खरीदा था :
टीचर ने बयान में कहा कि जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने लड़के के साथ भाग जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने स्टूडेंट से उसके दो-ती जोड़ी कपड़े मंगवाकर रख लिए थे। भागने से दो दिन पहले ही नया ट्रॉली बैग, स्कूल बैग और सिम कार्ड भी खरीदा था। वहीं, 25 अप्रैल की दोपहर को सूरत से भागने से पहले टीचर ने लड़के के लिए एक जोड़ी नए कपड़े और जूते भी खरीदे थे।
इस घटना ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षक-छात्र के रिश्ते की पवित्रता पर सवाल उठ रहे हैं, साथ ही नाबालिगों के शोषण और नैतिकता जैसे मुद्दों पर बहस छिड़ गई है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने छात्र को उसके परिवार को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना न केवल सूरत बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
