✕
सोलापुर: कारखाने में आग, 8 लोगों की मौत
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के सोलापुर में रविवार को एक टॉवेल कारखाने में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी आठ लोग फैक्ट्री से जुड़े हुए थे।
_202505191023429084.jpg)
x
_202505191023429084.jpg)
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में रविवार को एक टॉवेल कारखाने में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। सभी आठ लोग फैक्ट्री से जुड़े हुए थे। मृतकों में फैक्ट्री के मालिक भी शामिल हैं। घटना सोलापुर के अक्कलकोट रोड औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां सेंट्रल टेक्सटाइल मिल टॉवेल कारखाने में शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। इस हादसे में मालिक और मजदूर परिवार के कुल 8 लोगों की मौत हो गई। सुबह 3 बजे आग लगने की जानकारी सुरक्षा गार्ड को मिली। इसके बाद उसने पास के कारखाने के सुरक्षा गार्ड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। कारखाने के अंदर जाने के लिए संकरी गली होने के कारण काफी दिक्कतें आईं। तब तक आग ने रौद्र रूप ले लिया था। कारखाने के मालिक और एक मजदूर परिवार, कुल 8 लोग कारखाने में काम करने के साथ-साथ वहीं रहते थे। सभी शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा हो गई। एमआईडीसी में स्थित इस कारखाने में टॉवेल और अन्य सामग्री बनाई जाती थी। तड़के साढ़े तीन बजे आग लगने के कारण आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका। सोलापुर शहर के साथ-साथ अन्य स्थानों और एनटीपीसी से भी फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां मंगवाई गईं। बड़ी मात्रा में पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन आग सुलगती रही। करीब पांच से छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक अंदर से आ रही चीखें बंद हो चुकी थीं, ऐसा फायर ब्रिगेड के जवानों ने बताया। फायर ब्रिगेड के कुछ जवान भी झुलस गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
