मंडे ब्लूज़ या बूम; टॉम क्रूज फिल्म की रिपोर्ट कार्ड जारी!
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ की आखिरी मिशन इंपॉसिबल फिल्म द फाइनल रेकनिंग ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि रिलीज़ को लेकर कई परंपराएं भी तोड़ दीं। यह पहली बार हुआ जब किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म को अमेरिका से 6 दिन पहले भारत में रिलीज़ किया गया। यही नहीं, फिल्म को शुक्रवार की बजाय शनिवार को सिनेमाघरों में उतारा गया जो आमतौर पर भारतीय रिलीज़ शेड्यूल में नहीं देखा जाता।
मिशन इंपॉसिबल फ्रेंचाइजी की आठवीं और आखिरी फिल्म 17 मई को भारत में रिलीज़ हुई और शुरुआती तीन दिनों में ही शानदार कमाई की। बॉक्स ऑफिस डेटा वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16.5 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई करते हुए मिशन इंपॉसिबल: डेड रेकनिंग के 12.3 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
दूसरे दिन फिल्म ने और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन यानी सोमवार दोपहर 3:15 बजे तक फिल्म 1.56 करोड़ रुपये और जोड़ते हुए कुल 35.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी। शुरुआती अनुमान है कि सोमवार का फाइनल कलेक्शन इसे 50 करोड़ क्लब के और करीब पहुंचा सकता है।
यह देखना दिलचस्प है कि जहां अधिकांश फिल्में सोमवार आते-आते बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाने लगती हैं, वहीं मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग ने "मंडे टेस्ट" में भी खुद को साबित कर दिया है।
अजय देवगन की रेड 2 से तुलना की जाए तो वह फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और सुपरहिट मानी जा रही है। हालांकि, इस सोमवार को मिशन इंपॉसिबल ने बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 को कड़ी टक्कर दी और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
टॉम क्रूज़ की स्टार पावर, हाई-ऑक्टेन एक्शन और भारत में पहले रिलीज़ की रणनीति ने फिल्म को न केवल चर्चा में बनाए रखा है, बल्कि इसे एक बड़ी सफलता की ओर भी धकेला है। अब देखना ये होगा कि क्या यह फिल्म हफ्तेभर के अंदर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं।
यह भी पढे :
Editorial

Editorial

Next Story