✕
डेलीगेशन में शशि थरूर की एंट्री; बोले-सबक सिखाने का वक्त..
By EditorialPublished on
भारत की आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मुहिम में शशि थरूर भी शामिल! भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखने का बड़ा कदम उठाया है। इस मिशन के तहत सात सर्वदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर जाएगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी शामिल हैं। थरूर की मौजूदगी से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भारत राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट हो रहा है।

x
ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकवाद पर करारा प्रहार करने के बाद भारत अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने मजबूती से रखने के लिए भारत ने सात सर्वदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस डेलीगेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम भी शामिल किया गया है, जिन्होंने इस पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा है – “जब देश के हित की बात हो और मेरी जरूरत हो, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।”
थरूर का ट्वीट – सम्मान की बात है :
शशि थरूर ने इस मिशन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा –
"भारत सरकार ने मुझे पांच बड़े देशों में हाल की घटनाओं पर देश का पक्ष रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा है, इसके लिए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
पाकिस्तान के झूठ पर भारत का जवाब :
यह डेलीगेशन उन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात रखेगा, जहां पाकिस्तान लगातार यह दावा करता रहा है कि उसने देश से आतंकवाद को जड़ से खत्म कर दिया है। भारत अब सबूतों के साथ यह साबित करेगा कि पाकिस्तान अब भी आतंकवाद को पनाह दे रहा है और उन्हें भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। फोटो, वीडियो और अन्य खुफिया डेटा के ज़रिए पाकिस्तान के इन झूठे दावों का पर्दाफाश किया जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि :
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान जाने के बाद, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पूरी तरह तबाह कर दिया गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। हालांकि पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि भारत ने बच्चों, स्कूलों और मस्जिदों को निशाना बनाया – जिसे भारतीय सेना ने तथ्यों के साथ खारिज कर दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
