✕
टॉम क्रूज़ की वापसी, पहले दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान
By EditorialPublished on
टॉम क्रूज़ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं — और इस बार निशाना है इंडियन बॉक्स ऑफिस! 729 दिनों के लंबे इंतजार के बाद रिलीज़ हुई उनकी नई फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त कलेक्शन किया, बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी चुटकियों में तोड़ डाला। बॉक्स ऑफिस पर क्रूज़ की एंट्री को देखकर यही कहा जा सकता है — राज करने आया है असली एक्शन किंग!

x
टॉम क्रूज़ स्टारर इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को भारत में अमेरिका से 6 दिन पहले रिलीज किया गया है ,एक ऐसा फैसला जो साफ दिखाता है कि मेकर्स को इंडियन मार्केट पर पूरा भरोसा था। और ओपनिंग डे की शुरुआती कमाई को देखकर लग रहा है कि यह भरोसा बिल्कुल सही साबित हो रहा है।
फिल्म ने शाम 5:10 बजे तक ही 8.83 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था। सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा अभी और भी ऊपर जा सकता है।
जामा मस्जिद में बीजेपी नेता; गले मिले शाही इमाम से!
बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड्स पर ‘क्रूज़ स्ट्राइक’ :
2025 में अब तक की टॉप ओपनिंग लेने वाली बॉलीवुड फिल्मों पर नज़र डालें तो:
- विक्की कौशल की छावा – ₹33.10 करोड़
- सलमान खान की सिकंदर – ₹27.50 करोड़
- अजय देवगन की रेड 2 – ₹19.71 करोड़
- अक्षय कुमार की स्काई फोर्स – ₹15.30 करोड़
- सनी देओल की जाट – ₹9.62 करोड़
इनमें से जाट को टॉम क्रूज़ की फिल्म ने पहले ही पीछे छोड़ दिया है, और एक्सपर्ट्स का मानना है कि रेड 2 और स्काई फोर्स भी जल्दी ही पीछे छूट सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
इंडिया से खास कनेक्शन :
फिल्म की स्टारकास्ट में एक सरप्राइज़ एलीमेंट भी है — इस बार भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर इस इंटरनेशनल स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं। इससे पहले 2011 की फिल्म मिशन इंपॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल में अनिल कपूर नजर आए थे।
भारी भरकम बजट, बड़ी उम्मीदें :
170 मिनट की इस फिल्म को बनाने में करीब 400 मिलियन डॉलर (लगभग ₹3,300 करोड़) खर्च हुए हैं, जिससे यह सीरीज़ की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। टॉम क्रूज़ एक बार फिर ईथन हंट के रूप में नजर आते हैं, जो दुनिया को एक और बार विनाश से बचाते हैं। उनके साथ साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस जैसे सितारे भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।
‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने न सिर्फ धमाकेदार शुरुआत की है, बल्कि यह साफ कर दिया है कि भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज अब सिर्फ मल्टीप्लेक्स तक सीमित नहीं रहा। टॉम क्रूज़ की यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नई इंपॉसिबल मीनिंग गढ़ती नजर आ रही है — जो अब मुमकिन है!

Editorial
Next Story
Related News
X
