ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी का वार; IAF ने कितने एयरक्राफ्ट खोए?
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार से कड़े सवाल पूछे हैं। उन्होंने दावा किया है कि सरकार ने इस सैन्य अभियान की शुरुआत से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था, और इसके चलते देश को हवाई जहाजों का नुकसान उठाना पड़ा। राहुल गांधी ने एक वीडियो क्लिप शेयर कर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान के हवाले से यह आरोप लगाए, जिसे लेकर अब सियासी तूफान खड़ा हो गया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया।" उन्होंने यह भी पूछा कि, "इसे किसने अधिकृत किया? और इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?" राहुल गांधी का यह बयान उस वीडियो पर आधारित है जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है:
जामा मस्जिद में बीजेपी नेता; गले मिले शाही इमाम से!
"ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा था कि हम आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। हम मिलिट्री पर हमला नहीं कर रहे हैं। इसलिए सेना के पास इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने और अलग रहने का विकल्प है। उन्होंने अच्छी सलाह न मानने का विकल्प चुना।"
सरकार की सफाई :
राहुल गांधी के आरोपों के तुरंत बाद, सरकार की ओर से इसका खंडन भी सामने आया। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने स्पष्ट किया कि जयशंकर के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। फैक्ट चेक के अनुसार, "सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान से गलत तरीके से यह दिखाया गया है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था। विदेश मंत्री को गलत तरीके से उद्धृत किया जा रहा है।"
ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। एक ओर राहुल गांधी सरकार की मंशा और रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सरकार इसे तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की साजिश बता रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि संसद में यह मुद्दा किस तरह उभरता है और क्या सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब देती है।
Editorial

Editorial

Next Story